यें हैं बॉलीवुड के बेस्ट रिकॉर्ड्स...लेकिन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 जून 2016, 4:48 PM (IST)

100 वर्षो से भी अधिक वर्षो से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। तो इस लिहाज से कई ऐसे रिकॉर्डस बनना लाजमी है जो अपने आप में काफी कुछ कहते हैं। वैसे तो रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए, लेकिन इनमे से कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जो शायद इसी साल टूट जाये। जैसे पीके बॉलीवुड की आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म। ये एक रिकॉर्ड है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि पीके का ये रिकॉर्ड इस साल हीं सुल्तान, रईस या खुद आमिर खान की फिल्म दंगल हीं तोड़ दे। लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जो शायद हीं कभी टूटे। तो आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही बॉलीवुड के रिकार्ड्स को जो दर्ज है गिनीज बुक में:-

फिल्म इंडस्ट्री
सबसे अधिक फिल्म बनाने का रिकॉर्ड भारत में सबसे अधिक अगल अगल फिल्में बनाने रका भी रिकॉर्ड है। हमारे यहां साल में 800 से 100 फिल्में 24 से अधिक भाषाओं में बनती है।2009 में 1200 से भी अधिक फिल्में बनी थी जबकि हॉलिवुड में यह आंकड़ा 606 फिल्मों का था।

 बाहुबली
बाहुबली के नाम सबसे बड़े पॉस्टर का रिकॉर्ड है जो कोच्ची में लगाया था। पोस्टर का साइज 50000 sq ft था। इसके पहले ये रिकॉर्ड बॉस के नाम था।

कुमार सानू
1990 के दशक के जाने माने सिंगर कुमार सानू के नाम भी एक दिलचस्प रिकॉर्ड है। उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड किया था। जी हां कुमार सानू ने एक दिन 28 गाने रिकॉड कर डाले। हमें तो कम हीं उम्मीद है कि ये रिकॉर्ड कभी टूटेगा भी।

 आशा भोंसले
आशा भोसले के नाम म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने (गाने) का रिकॉर्ड है।

कपूर फैमिली
 कपूर फैमिली के नाम भी बॉलीवुड में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां कपूर फैमिली बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्क्रीन फैमिली में से एक है। पृथ्वीराज कपूर के फर्स्ट शॉट से लेकर उनका आज तक पूरा परिवार और बाद में कपूर परिवार से जुड़े लोग जैसे अमिताभ बच्चन, रमेश सिप्पी भी शामिल हैं।  

 कहो ना प्यार है
 कहो ना प्यार है 2000 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म के नाम कुल 92 अवार्ड पाने का रिकॉर्ड है।

 समीर अनजान
 गीतकार समीर के नाम अब तक सबसे ज्यादा गाने लिखने का रिकॉर्ड हैं। समीर दिसम्बर 2015 तक 3500 से भी अधिक गाने लिख चुके थे।

जगदीश राज
 जगदीश राज एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने 144 से ज्यादा फिल्मों में पुलिस इन्सपेक्टर का किरदार निभाया। इनमे डॉन, जंजीर, शक्ति, सिलसिला प्रमुख हैं।

ललिता पंवार
ललिता पंवार के नाम किसी एक्ट्रेस का सबसे लंबा करियर का रिकॉर्ड है। है ना मजेदार।