जागरूकता अभियान एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 जुलाई 2020, 5:25 PM (IST)

जयपुर। जयपुर पुलिस की ओर से एमवी एक्ट के नये प्रावधानों के अनुसार भारी जुर्मानें के बारे में जानकारी देने के लिए सभी थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की ओर से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान को पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में एक सप्ताह के लिए और बढाया गया है।
अभियान के तहत नाकाबंदी पाईन्टों, चेतक वाहन पर पदस्थापित पुलिसकर्मियों से आमजन को समझाईश की गई।
यातायात पुलिस की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन जागरूकता वाहन रैली निकाली गई, एफएम रेडियो पर पुलिस अधिकारियों ने श्रोताओं के प्रश्नों का समाधान किया। कलाजत्था के कलाकारों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से मनोरंजक तरीके से मुख्य मार्गों पर यातायात के नियमों की जानकारी दी। सोशल मीडिया, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया का सहयोग लिया गया। संशोधित जुर्माना राशि सम्बन्धी स्टीकर/पोस्टर जारी कर वितरण किया गया। इस जागरूकता अभियान की महत्वता को देखते हुए अभियान एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे