कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं अभिनेत्री रेचल व्हाइट

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 जुलाई 2020, 6:34 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री रेचल व्हाइट कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि वह घातक कोरोनावायरस की चपेट में आई हैं और फिलहाल होम क्वॉरंटाइन पर हैं।

रेचल ने ट्वीट किया, "मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं।"

एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपना बेहतर ख्याल रखने की सलाह देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, "परेशान ना होइए। आप जल्द ठीक हो जाएंगी।"

किसी और ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए। उचित सावधानी बरतें।"

रेचल 'ऊंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' में अपने निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे