कोरोना को लेकर बोले हर्षवर्धन, हमारा रिक्वरी रेट 62.08% है और मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 जुलाई 2020, 1:29 PM (IST)

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोराेना वायरस के मामले चिंता का विषय है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोराेना को लेकर मीडिया से प्रेस क्रांफेस दौरान कहा, आज हमारा रिक्वरी रेट 62.08% है, हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75 प्रतिशत है। हमारा ड​बलिंग रेट 21.8 दिन है।

विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में आज तक कोई कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। मंत्रियों के समूह(GoM) की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने समीक्षा बैठक की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे