जयपुर में किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 जुलाई 2020, 1:07 PM (IST)


जयपुर। मुहाना थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ हीरालाल ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपित भवानी नायक (25) निवासी गांव वनस्थली टोंक हाल मानसी विहार मुहाना को गिरफ्तार किया गया है। रामपुरा रोड मुहाना निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी भवानी नायक मजदूरी करता है, जो पिछले तीन वर्षो से उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता है। परेशान होकर पीडि़ता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी भवानी नायक को धर-दबोचा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे