चोरी की बाइक के साथ पकड़ा चोर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 जुलाई 2020, 6:17 PM (IST)


जयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शुक्रवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी का लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
एसएचओ इन्द्रराज मरोडिया ने बताया कि वाहन चोरी में बदमाश पवन मीणा (22) निवासी दण्ड की ढाणी कोटखावदा को गिरफ्तार किया है। वह टैक्सी चलाने का काम करता है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपित ने गत 20 जून को बाइक की चाबी लगी देखकर मालिक की आंखों के सामने ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चाकसू में 35 हजार रुपए का बैग, मालवीय नगर में लेपटॉप व मोबाइल चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की बाइक, लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे