सरोज खान द्वारा कोरियाग्राफ किए गए मशहूर गाने, जो आज भी हैं लोकप्रिय

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 जुलाई 2020, 5:54 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार तड़के निधन हो गया, लेकिन वह अपनी कला के जरिए अपने प्रशंसकों के दिल में हमेशा बनी रहेंगी। वह एक ऐसी कोरियाग्राफर थीं, जिन्होंने लगातार चार दशकों तक अपनी कला से बॉलीवुड डांस को नई परिभाषा दी।
उनमें से कुछ मशहूर गानों पर एक नजर-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

- तेजाब (1988) का 'एक दो तीन'

इस गाने ने माधुरी दीक्षित को रातोंरात स्टार बना दिया और उस जमाने की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया। 2018 में आई फिल्म 'बाघी 2' के लिए जैकलीन फर्नांडीज पर इस गाने का नया वर्जन तैयार किया गया था, लेकिन खान ने बेबाकी से कहा था कि वह इस प्रयास से बहुत प्रभावित नहीं थीं।

ये भी पढ़ें - आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

- मिस्टर इंडिया (1987) का 'हवा हवाई'

यह गीत 1980 के दशक के सबसे बड़े चार्टबस्टर्स में से एक था और आज भी एक है। इसने श्रीदेवी को 'हवा हवाई' गर्ल के नाम से मशहूर किया।

ये भी पढ़ें - शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

- नगीना (1986) का 'मैं नागिन तू सपेरा'

हरमेश मल्होत्रा की 'नगीना' बिना अधिक प्रचार वाली एक मामूली-सी फिल्म के रूप आई और कुछ ही समय में इसने रिकॉर्ड सफलता हासिल की। इस फिल्म ने श्रीदेवी को सुपरस्टार बना दिया। खान ने नागिन डांस के लिए जो कोरियोग्राफी की, वह आज भी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें - दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं

- मिस्टर इंडिया (1987) का 'काटे नहीं कटते'

श्रीदेवी पर फिल्माए गए इस गीत को आज भी बॉलीवुड के सबसे कामुक डांस में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

- चांदनी (1989) का 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां

सरोज खान द्वारा निर्देशित साधरण लेकिन जबरदस्त एक्सप्रेशन वाला श्रीदेवी पर फिल्माया गया यह गाना अभी भी लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है।

ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान

-थानेदार (1990) का 'तम्मा तम्मा लोगे'

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने को भी सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। हाल ही में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में इसे रीक्रिएट किया गया है।

ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री

-सैलाब (1990) का 'हमको आज कल है'

सरोज खान ने अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में माधुरी दीक्षित के साथ सबसे अधिक डांस एक्सपेरीमेंट किए। इस गाने की कोरियोग्राफी भी ऐसा ही एक एक्सपेरीमेंट था, जिसने धमाल मचा दिया था।

ये भी पढ़ें - अक्षय ने ट्विंकल को दिए प्याज वाले झुमके

- बेटा (1992) में 'धक धक करने लगा'

इस गाने के बाद ही कई लोगों के लिए माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की 'धक धक' गर्ल बन गईं हैं।

ये भी पढ़ें - तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे

- बाजीगर (1993) का 'ये काली काली आंखें'

इस गाने में काजोल और शाहरुख खान ने डांसफ्लोर पर कमाल का परफॉर्मेंस दिया है। सरोज खान को ये गाना इतना पसंद आया था कि इसके लिए समय निकालने उन्होंने अपने कई दूसरे कार्यक्रम छोड़ दिए थे।

ये भी पढ़ें - अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव

- खलनायक (1994) का 'चोली के पीछे'

माधुरी दीक्षित पर फिल्माया ये गाना भी बहुत लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

इस लिस्ट में और भी कई गाने हैं। जैसे - अंजाम (1994) का 'चने के खेत में', याराना (1995) का 'मेरा पिया घर आया', हम दिल दे चुके सनम (1999) का 'निम्बूडा', लगान (2001) का 'राधा कैसे ना जले', देवदास (2002) का 'डोला रे डोला', जब वी मेट (2008) का 'ये इश्क हाये', कलंक (2019) का 'तबाह हो गए' आदि।

ये भी पढ़ें - हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री

खान ने माधुरी दीक्षित के साथ कई हिट गाने किए और उनकी आखिरी कोरियाग्राफी भी माधुरी दीक्षित के लिए ही रही। कलंक फिल्म का गाना 'तबाह हो गए' का डांस डायरेक्शन सरोज खान ने ही किया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं