आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 जून 2020, 07:27 AM (IST)

मेष : समय शानदार बना हुआ है। चन्द्र की अनुकूलता अनेक समस्याओं का निराकरणा कर देती है। कोर्ट-कचहरी के सम्बन्ध में विजयश्री का वरण होगा। नये व्यापार की योजना का निर्धारण होगा। विद्यार्थीयों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लम्बे समय से सोचे गये कार्य अब अल्प प्रयास से ही बन जाएंगे। संतान के विवाह, शिक्षा व कैरियर के सम्बन्ध में जो चिंताऐं बनी थी उनका निवारण होने की उम्मीद बनी है। उच्चधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। कुटुम्बीजनों से प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ : ग्रहस्थिति प्रतिकूल बनी हुई है। प्रत्येक कार्य बाधिक होते जाएंगे। भविष्य को लेकर कुछ अनिर्णय व अनिश्चितता बनी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ मतभेद रहेंगे। किसी मामले को लेकर विवाद बढऩे की उम्मीद बनी है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना होगा। आर्थिक संकट बना रहने से ऋण लेना पड़ सकता है। व्यवसाय में धन उलझ जाएगा। विरोधी से बचकर चलें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। यात्रा का विचार हो तो नहीं करें।
मिथुुन: आज चंद्र की स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। परिणामस्वरूप कष्ट और तनाव से मुक्ति मिलेगी। पुरानी समस्याएं जो उलझी हुई थी अब वह सुलझ जाएगी। परिवार के लोग पूर्ण सहयोग करेंगे। पूर्व में जो व्यावसायिक मंदी थी अब उसमें तेजी आएगी और लाभ के स्रोत बढ़ेंगे। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बने है। गुप्त संसाधनों से पैदा प्राप्त हो सकता है। कारोबार में मनवांछित लाभ प्राप्त होगा। राज्य सेवा में कार्यरत लोगों के लिए अधिकारी वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: अभी ग्रह स्थिति आगे भी शानदार फल प्रदान करती रहेगी। जीवनसाथी से आपसी सामंजस्य का अभाव विद्यमान बना रहेगा। मित्र व सहयोगी भरपूर मदद करेंगे। घर में कई मांगलिक प्रसंग व शुभ समाचारों का संचार होगा। किसी पुरानी समस्या का निराकरण हो जाएगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने उभरकर सामने आएगी। जो लोग आपसे रूठे हुए थे उनका भी अब भरपूर सहयोग मिलता जाएगा। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अति-आवश्यक कार्य बना लेंगे। कारोबारी यात्रा में सफल रहेंगे।
सिंह: समय आज मिला-जुला ही है। छोटे-मोटे व्यवधान आ सकते हैं लेकिन कल तक जो दुविधा थी उसमें सुधार दिखाई देगा। आमोद-प्रमोद में अधिकाधिक व्यय हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन यात्रा का परिणाम पूर्णतया अनुकूल हो इसकी संभावना बहुत कम नजर आ रही है। आप अपने बुद्धिबल से कठिन से कठिन समस्या का समाधान अवश्य निकाल लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या: आज ग्रहनक्षत्र की नाराजगी बनी हुई है। काम की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें असफलता मिलेगी। वैचारिक अस्थिरता और मानसिक तनाव का वातावरण बना रहेगा। महिला वर्ग से दूर रहना होगा। प्रेम प्रीति से बचना होगा। संपत्ति व भूमि संबंधी मामलों में विवाद हो तो उन्हें लंबित ही रखें। यात्रा का परिणाम शुभ नहीं होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। किसी काम में उलझन आ जाने से आपका मूड़ खराब हो सकता है।

तुला: ग्रह नक्षत्र पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। धन लाभ के प्रबल योग बने है। संपत्ति और भूमि संबंधी मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल है। घर में मांगलिक कार्यों के प्रसंग आएंगे। शुभ समाचारों का संचार होगा। किसी पहुंच अथवा रसूक के बल पर आप कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा करने में सफलता प्राप्त कर लेंगे। व्यवसाय में स्थितियां दिन-प्रतिदिन अनुकूल बनती चली जाएगी। किसी प्रकार का अनुबंध कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल जाएगी। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृश्चिक: समय शानदार चल रहा है। इन दिनों स्वाभिमान का भाव रहेगा तथा आप भौतिक सुख-साधनों एवं धन व ऐश्वर्य से संपन्न रहेंगे। सरकार व उच्चाधिकारी वर्ग से संपर्क बना रहेगा। इन दिनों आप नवीन सिद्धान्तों व मूल्यों का प्रतिपादन करने में समर्थ रहेंगे। लेखन, संपादन या गणिक के क्षेत्र में अधिकाधिक सफलता मिल सकती है।
धनु: समय आज मध्यम ही रहेगा। कल सायंकाल से ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में आ जाएगी। कला एवं संगीत के क्षेत्र में आपका रूझान रहेगा। अपनी संगत पर ध्यान दे, गलत संगति से बचना होगा अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। मित्रों के प्रति आपके मन में निष्ठा के भाव बने रहेंगे। किसी मामले को लेकर घर-परिवार के बाहर मतभेद उजागर हो सकते हैं। विचारों में असंतुलन बना रहेगा जिससे दृढ़ निर्णय लेने में आप संकोच का अनुभव करेंगे।

मकर: आज समय पक्ष का नहीं रहेगा। लोग आपके कार्यों से असंतुष्ट रहेंगे। आपके वरिष्ठजन एवं अधिकारी वर्ग नाराज रह सकते हैं। पुरानी योजना में परिवर्तन करना पड़ जाएगा। चिंताएं आप पर हावी रहेगी। खर्च में बढ़ोत्तरी के कारण बजट में कटौती करना पड़ सकता है। यात्रा को टालना होगा। विरोधियों से किसी प्रकार का विवाद बढ़ाने का प्रयास ना करें, तर्क-वितर्क से बचना होगा।
कुंभ: समय आज अनुकूल रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा, साथ ही जाने-अनजाने लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिगड़े हुए रिश्ते पुन: सुलझ जाएंगे। यात्रा से लाभ होगा। आपको अपने कार्य में पूर्ण सफलता तो मिलेगी ही साथ ही पब्लिकसिटी भी प्राप्त होगी। आप लोगों की चर्चा में बने रहेंगे। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का योग बन रहा हो तो कर लें। सम्मेलनों व बैठकों में आप श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मीन: आज समय साधारण ही है। परिवार में हर्ष का वातावरण बना रहेगा। आप अपने मधुर व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति क्षेत्र में ऊंचाई की ओर बढ़ेंगे। परिवार में छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती है लेकिन उसका निदान मिल जाएगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। किसी काम में अवरोध आने से तनावग्रस्त रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र के बल पर अपने छोटे दायरे को बड़ा देने के लिए योजना बना लेंगे।