आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 जून 2020, 12:18 PM (IST)

मेष : आज समय पक्ष का नहीं है। सुविधाओं में कमी आएगी। जो लाभ मिल रहे थे , अब वह रूक जाएंगे। मेहनत और परिश्रम का फल पूरा नहीं मिलेगा, जिससे चिंताएं बनी रहेगी। मंदी का असर आपके व्यवहार पर भी देखने को मिलेगा। शत्रु और विरोधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आज की अपेक्षा कल का दिन अधिक श्रेष्ठ है अत: उचित नहीं होगा कि जरूरी कार्य को कल पर रखें। आज की समस्या का निदान आज हो जाना सुनिश्चित है। लाभ की मात्रा मे बढ़ोतरी होगी।

वृषभ : आज ग्रह नक्षत्र पूरी तरह पक्ष में है अत: उत्तम समय का अधिकाधिक सदुपयोग कर लें। आपके आत्मविश्वास व जोश में कमी नहीं रहेगी। सफलता का, उन्नति का बोलबाला रहेगा। शिक्षा और कैरियर के लिए समय शानदार बना हुआ है। अपने व्यवसाय में प्रगति के योग बने है। मान-सम्मान व यश-कीर्ति और प्रतिष्ठा का ग्रॉफ ऊँचा उठेगा। नए लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। मधुर प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। जो जरूरी कार्य करना है, उसे आज ही पूरा कर ले। कल ऐसी शानदार सुविधा मिलना मुश्किल है। किसी भी सूरत में आवश्यक कार्य को कल पर ना छोड़े।

मिथुन : आज शानदार ग्रहस्थिति लगातार बनी रहेगी। पारिवारिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे। इन दिनों अपने कार्य को पूरी लगन व ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करेंगे। जिसमे सफलता मिलेगी। पद व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सहकर्मी व बॉस आप पर जोरदार तरीके से मेहरबान बने रहेंगे। शुभ समाचारों का संचार होगा। शुभ समाचारों का संचारा होगा। यदि आपको नया कार्य या नई जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे सहज स्वीकार कर ले, वह जिम्मेदारी आगे आपको लाभ पहुंचा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आज समय साधारण ही है। किसी मामले को लेकर ङ्क्षचता बनी रहेगी। जो मामले उलझे हुए थे, उसमें आंशिक सुुधार होगा। तकनीकी और नया ज्ञान प्राप्त करने के लिए जिज्ञासा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उचित सुधार होगा। धार्मिक कार्यो के लिए समय शानदार बना है। यात्रा का विचार हो तो कर लेना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याएं आ सकती है लेकिन उन समस्याओं को निदान कल से होगा। आज किए गए प्रयास आगे सफल होंगे।

सिंह : ग्रह नक्षत्र आाज अनुकूल नहीं है। चन्द्र और शनि की नाराजगी बनी हुई है। सन्तान, कैरियर, व्यवसाय और नौकरी सभी तरफ से चिंता का माहौल बना रहेगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। थोड्ी सी लापरवाही का परिणाम घातक भी हो सकता है। महिला मित्रों से दूर ही रहें। अपने आपको आप थका हुआ महसूस करेंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी वर्ग की डॉट- फटकार सुननी होगी। अच्छे समय के लिए दो दिन ठहरें।

कन्या : आज समय पूरी तरह आपके पक्ष का बना हुआ है। अपने व्यवसाय को विस्तार रूप देने के कलए शानदार ग्रह स्थिति बनी हुई है। कोर्ट-कचहरी, मुकदमें आदि के मामलों में विजयश्री मिलने की उम्मीद है। जो काम लम्बे समय से लम्बित थे वह अब अल्प प्रयास से ाही पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिणामस्वरूप आक कैसी ही जिम्मेदारी हो, उसका निर्वाह भलीभाँति कर लेंगे। जो करना हो सायंकाल से पूर्व शीघ्रताशीघ्र पूरा कर ले अन्यथा पछताना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...

तुला : चंन्द्र की अनुकूलता अभी आगे भी बनी रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहने से परिवार की अनेक समस्याऐं सुलझती हुई चली जाएगी। आपकी योग्यता और काबलियत को अधिक निखारने का अवसर प्राप्त होगा। परिवारजनों को आप प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। उच्चाधिकारीयों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी। अपने दृढ़-विश्वास के फलस्वरूप आप दप्तर की समस्याओं को हल करने में समर्थ रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी। पुराने विवाद सुलझ जाने का समय चल रहा है।

वृश्चिक : आज समय साधारण ही है। जिस समस्या से आप परेशान चल रहे है, कल उसका समाधान निकल आएगा। आज जरूरी काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की बध्यस्थता व सहयोग से भी सम्पन्न होगा। लाख प्रयास कर ले, मेहनत का फल पूर्ण नहीं मिलेगा। कल से ग्रहस्थिति पूर्णरूपेण आपके पक्ष में आ रही है। अत: जरू री कार्य को कल पर रखें तो लाभ में रहेंगे। आज की सभी समस्याओं को निष्पादन कल मिल जाना सुनिश्चित है। आज शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है।

धनु : ग्रह नक्षत्र पक्ष में नहीं है। अपने पूर्व की योजना ज्यों की त्यों धरी रह जाएगी। कितना ही प्रयास क्यों ना कर ले काम करते करते भी उलाहना ही मिलेगा। जिस प्रभावशाली व्यक्ति की आप मदद लेना चाहते है वह मिलना मुश्किल है। किसी ना किसी कारण से वह मदद एकाएक रूक सकती है। स्वास्थ्य का पक्ष भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। गलत कार्य से दूर रहे अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ जाएगी।

ये भी पढ़ें - व्यापार में सफलता के अचूक उपाय

मकर : समय आज शानदार बना हुआ है। मान-सम्मान व प्रभुत्व में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। अपने दृढ़ निश्चय के फलस्वरूप आप किसी भी प्रकार की चुनौती भरे कार्य सम्पन्न करने की जिम्मेदारी ले लेंगे और उस समय पूरा कर लेेंगे। मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा। जो लोग आपसे रूठे हुए थे अब उनसे नये समझौते होंगे। भाई-बन्धुओं का भरपूर सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्य आज ही निपटा लें। आगे आनो वाले दो दिन पक्ष के नहीं है।

कुम्भ : आज समय साधारण ही है। आय तो होगी लेकिन खर्च की मात्रा अधिक रहेगी जिससे आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए आप काफी प्रयास करेंगे लेकिन उसके अनुरूप धनलाभ हो पाएगा। परिवार की कुछ समस्याएं दूर अवश्य हो सकती है। मांगलिक कार्य भी बनने के योग बने है। इन दिनों आपका सम्पर्क क्षेत्र बढ़ जाएगा। नए मेहमानों का आवागमन रहेगा। उनकी आवभगत में खर्चा भी करना पड़ेगा तथा मेहमान-नवाजी भी करनी पड़ जाएगी।

मीन : आज शानदार समय बना हुआ है। शुभ समाचार मिलेंगे। अप्रत्याशित कोई कार्य बनेगा, साथ ही पुराना रूका हुआ पैसा वसूल होगा। किसी मामले में विवाद चल रहा हो ता आपको विजयश्री हासिल होगी। मनोरंजन, खेलकूद, आमोद-प्रमोद, विवाहादि कार्यो में अधिकाधिक समय व्यतीत करेंगे। पूर्व में जिस कार्या के लिए भागदौड़ की थी अब उसका उचित परिणाम मिल जाएगा। अपने काम को बुद्धिमानी से सम्पन्न करेंग्रे कि उसके मजबूती और ख्याति भी मिलना सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप