राजस्थान विधानसभा में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए हुआ मतदान, देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जून 2020, 11:17 AM (IST)

जयपुर । राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए राजस्थान विधानसभा में मतदान हुआ। इस मौके पर 198 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की 2 सीटें जीतना तय है, वहीं संख्याबल के हिसाब से एक सीट बीजेपी के खाते में जाना तय है।

देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दे वहीं भाजपा और कांग्रेस ने ने दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस की तरप से पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को चुनावी मैदान में है, जबकि भाजपा की तरफ से राजेन्द्र गहलोत और और ओंकार सिंह लखावत चुनाव मैदान में है। भाजपा के संख्याबल के हिसाब से केवल राजेंद्र गहलोत की ही जीत हो पाएगी।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं। 13 निर्दलियों, दो बीटीपी, दो माकपा व एक आरएलडी विधायक का उसे समर्थन है।

कुल मिलाकर कांग्रेस के 125 वोट हैं।