नई दिल्ली | उच्चतम न्यायालय द्वारा
आरक्षण को लेकर की गई टिप्पणी के बाद एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा तूल
पकड़ने लगा है। राजनीतिक पार्टियों ने इस मुद्दे को हवा देना भी शुरू कर
दिया है। मौके की संजीदगी को देखते हुए भाजपा नेतृत्व और सरकार सजग हो गई
है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध
है।
भाजपा जहां एक ओर आरक्षण के प्रति अपने समर्थन को रेखांकित कर रही है, वही
इस मुद्दे पर उसने पार्टी नेताओं को सचेत भी कर दिया है। भाजपा हाईकमान ने
पार्टी के सभी 77 एससी, एसटी सांसदों और विधायको कों इस मुद्दे पर विश्वास
में लेना शुरू कर दिया है। पार्टी के एससी और एसटी मोर्चा को इस काम में
लगाया गया है और पार्टी और केंद्र सरकार के रुख की जानकारी देने को कहा गया
है। साथ ही दोनों मोचरें को इस मुद्दे पर सोशल मीडिया और लोगों में जन
जागरण के लिए भी कहा गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुसूचित
जाति जनजाती आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सोनकर शास्त्री कहते हैं, इस
मुद्दे पर पार्टी का रुख एक दम साफ है। हम सामाजिक न्याय के साथ हैं। कुछ
लोग आरक्षण को गंभीरता से नहीं लेते। वैसे लोगों को आरक्षण को समझने के लिए
बाबा साहब अंबेडकर को समझना होगा। भाजपा तब तक आरक्षण के पक्ष में है, जब
तक समाज में सामाजिक बराबरी नहीं
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे