मनोज तिवारी पद से हटे,आदेश गुप्ता नए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 जून 2020, 3:53 PM (IST)

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को हटाकर अब आदेश गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सांसद मनोज तिवारी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली एमसीडी के मेयर रहे हैं। उधर छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे