आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 मई 2020, 07:34 AM (IST)

मेष: आज सुबह से ही काम-काज में उत्साह बना रहेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे और अधूरे कार्यों को पूरा कर लेने का निर्णय लेंगे। संतान के सहयोग से जो काम बन रहे हैं, उनमें गति आएगी। आपको सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हल्का सा सुधार आएगा। कार्य-प्रणाली में सुधार करके कार्य-निष्पादन के अच्छे परिणाम ला सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे परिवर्तन सुखद परिणाम देंगे। किसी कानूनी विवाद में मदद मिल सकती है। लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी, पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। प्रेम संबंध में गति आएगी। अपने प्रिय की नाराजगी या उपेक्षा दूर करने की कोशिश करेंगे, सफलता मिलेगी।

वृषभ: आज का दिन अच्छा जाएगा। कोई शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी, दैनिक खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। भागीदार, अपने साथी के अगले कदम के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाएंगे, निर्णय आपके अनुकूल होगा। बाहरी संपर्कों से लाभ होगा। निर्यात से लाभ हो सकता है। संतान को लेकर चल रही कशमकश दूर होगी, उन्हें लाभ की स्थितियां बनेंगी। यात्रा का दबाव बहुत रहेगा, अगर करनी पड़े तो पूर्व दिशा में नहीं करें। स्थानीय यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज एक-दो बड़े लोगोंं से मिलना हो सकता है जो आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। व्यवसाय के संबंध में कोई लाभदायक बात हो सकती है। घरेलू समस्याओं को व्यवसाय पर हावी ना होने दें। परिवार के सदस्यों की किसी गलतफहमी को दूर कर पाएंगे।

मिथुुन:
ग्रहस्थितियां बहुत अच्छी हो रही हैं। काम-काज में विशेष प्रगति होगी। जिस ढंग से चाहेंगे, उसी ढंग से काम बनते जाएंगे। किसी खास कारण से अचानक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा का विचार त्याग दें, परेशानी हो सकती है। संतान को लेकर मन मेें चल रही चिंताएं दूर होंगी, यह उनकी सफलता का समय है। भूमि-भवन के मामलों में थोड़ी सी गति आएगी। आज नहीं तो कल विशेष उपलब्धि के योग बने हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय को लेना हो तो ले डालिए, यह निर्णय आगे लाभ देगा। जीवनसाथी के लिए समय बहुत शुभ है। उनके व्यवसाय में लाभ होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका सहयोग उन्हें बड़ा लाभ दे सकता है। पित्त विकार बढ़ेंगे अत: आपको खान-पान में सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: व्यावसायिक मामलों में समय तेजी से सुधार पर है। यदि नौकरी करते हैं तो लाभ का समय है। आज कुछ नया कर सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जितना श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ मिलेगा। सहयोगियों से पूरा सहयोग तो नहीं मिल पाएगा, आपका काम नहीं रुकेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है, यदि उसे अपने काम-काज से जोड़ लें। घरेलू परिस्थितियों में सुधार नहीं होगा, आपको विशेष कोशिश करनी होगी। भागीदारी के मामले में सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। किसी नए व्यावसायिक सौदे में धोखें से बचने के उपाय पहले से ही कर लें। प्रेम संबंध में बहुत सावधानी बरतें, उनकी नाराजगी का डर रहेगा।

सिंह: आज काम-काज में गति आएगी, आप एक-दो अच्छे निर्णय ले डालेंगे। काम को पूरी शक्ति के साथ कर लेना चाहते हैं। प्रेम संबंध में गति आएगी, आपको थोड़ा समय निकालना चाहिए। यदि विवाहित हैं तो जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। ऋण के लेन-देन में स्थिति स्पष्ट कर लें। व्यवसाय में धन का आवागमन सामान्य स्तर का रहेगा, कोई अचानक प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार के मामले में बहुत रुचि लेंगे। भागीदारी के मामले में लाभ की मात्रा बढ़ेगी। संतान को किसी कारण से परेशानी रहेगी, आप उनके मन का हाल जानने की कोशिश करेंगे। स्वभाव की तेजी में नरमी लाने की कोशिश करें। यात्रा लाभप्रद हो सकती है, पूर्व दिशा की यात्रा ना करें।

कन्या: समय बहुत लाभ का बना है। सब-कुछ अनुकूल होता चला जाएगा। प्रेम संबंध में गति आएगी, उपहारों का आदान-प्रदान होगा। जीवनसाथी के लिए श्रेष्ठ समय है, उनका लाभ अचानक बढ़ेगा। किसी विवाद से बचने की चेष्टा करें बल्कि दूर ही रहें। काम-काज की पद्धति में आंशिक सुधार आएगा। अपनी कार्य-पद्धति में जरूरी सुधार करेंगे। भागीदारी के मामले नया मोड़ ले सकते हैं। कोई नई बात सामने आएगी। घर-कुटुंब के विवाद में बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा का दबाव बना रहेगा। दूसरे शहरों के विषय लाभ होगा।

तुला: समय सुधार की ओर है, लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। कोई खर्चा भी करना होगा। अनावश्यक खर्चे से बचें। आर्थिक लाभ के जो उपाय कर रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं, कोई नया काम करने की सोच सकते हैं। ऋण का लेन-देन आज आसान हो सकता है। भागीदारी के मामलों में सब-कुछ अच्छा नहीं रहेगा, आपका काम-काज चलता रहेगा। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए आपको कुछ खास कोशिश करनी होगी। अपने किसी अधीनस्थ की सलाह पर अमल लाभ दे सकता है। संतान के लिए दिन शुभ है, उनका किया हुआ काम सफल हो जाएगा। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा से कष्ट हो सकता है। किसी विवाद में समझौते की गुजाइंश निकल आएगी।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। आज लाभ का दिन है। किसी नए मार्ग से लाभ हो सकता है। जीवन में परिवर्तन का समय चल रहा है। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है। भूमि या वाहन से संबंधित निर्णय आगे बढ़ जाएंगे। आज कोई अच्छा व बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है, उनका काम-काज आगे बढ़ेगा, उनकी प्रसन्नता के लिए आप कुछ कर सकते हैं। काम-काज के सिलसिले में भाग-दौड़ की स्थितियां बनेंगी। आपकी प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी, लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। स्थानीय भाग-दौड़ नए संबंध कराएगी। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

धनु:
समय अनुकूल चल रहा है। कई दिनों की भाग-दौड़ का अच्छा परिणाम आ सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूर्ण होंगे, बकाया काम-काज भी सध जाएगे। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। प्रतिभा के बल पर कोई एक काम संपन्न कर लेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं बढ़ रही हैं। व्यवसाय क्षेत्र में परिवर्तन के लिए कोई बातचीत चल सकती है। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा सावधानी बरतें, थोड़ी सी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, शाम तक सामान्य हो जाएगा। घर-परिवार में कई लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है, किसी दावत में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर: समय विशेष लाभ का चल रहा है। यदि व्यवसायी हैं तो समय सुधार पर है, कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय के विस्तार में रुचि रहेगी। कानूनी विवाद बढ़ेंगे। आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं है और कार्य-प्रणाली में कुछ नया करना होगा। निजी रिश्तों में सुधार आएगा। संतान की समस्या हल नहीं हो पा रही है, थोड़ा धीरज रखना होगा। भूमि-भवन के मामले में जल्दी नहीं करें, समय आने पर बातें ठीक हो जाएंगी। पित्त विकार अधिक रहेंगे, एसिडिटी की समस्या बनी रहेेगी। यात्रा लाभप्रद हो सकती है, पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।

कुंभ: यात्रा का दबाव बना रहेगा परंतु यात्रा कार्यक्रम त्याग दें। समय लाभ का बना है, आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, कोई नया खर्चा सामने दिख रहा है। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे, बहुत ही अनुकूल समय है। आज जेवर, वस्त्र इत्यादि पर धन खर्च होगा। भागीदारी के मामले में लाभ होगा। व्यवसाय में नया-नया खर्चा सामने आएगा। किसी नए व्यावसायिक कार्य में बाधा हो सकती है। स्थानीय भाग-दौड़ बढ़ जाएगी, यदि नौकरी करते हैं तो उत्तरादायित्व बढ़ेगा। किसी काम से मन में पीड़ा हो सकती है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में बड़ों का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है, इससे लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, कोई खर्चा भी हो सकता है।

मीन: अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी नए तरीके से काम बनेगा। भागीदारी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। आज किसी दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा। खान-पान का स्तर अच्छा होगा। किसी बनते हुए काम में थोड़ा अवरोध आएगा, आपको विशेष कोशिश करनी होगी। साझेदारी के मामले सफल होंगे। कार्य-पद्धति में संशोधन को लेकर सक्रिय हो जाएंगे, नया काम करने की कोशिश करेंगे। किसी विवाद में विजय होगी, आपको ऊपरी लोगों से बड़ा समर्थन मिलेगा। भाग-दौड़ लाभ दे सकती है, पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। खान-पान में मिर्च-मसालों का उपयोग कम करें।