आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 मई 2020, 07:12 AM (IST)

मेष: आज का दिन किसी विशेष समाचार के इंतजार में रहेगा। आपके आस-पास चल रहे मामलों में किसी एक पर निर्णय हो सकता है। आर्थिक लाभ या कोई अन्य स्वतंत्रता मिल सकती है। संतान को लेकर चल रही दुविधा में कमी आएगी। समय की जटिलता में कमी आएगी। बाहर के लोग मदद करेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। संतान को विशेष सफलता मिल सकती है। आज सुख-सुविधाएं खूब मिलेंगी। जरूरी सामान की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध के मामले में बात आगे बढ़ेगी। यात्रा योग बन रहे हैं, पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें। यात्रा लाभदायक है।

वृषभ: आज काम-काज की अधिकता रहेगी। आज किसी खास काम को करने के लिए आप कोशिश में लगे रहेंगे और सफलता मिलेगी। स्थानीय भाग-दौड़ काफी रहेगी, बाहर की यात्रा ना करें अन्यथा निष्फल हो जाएगी। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। आज जो कुछ कर रहे हैं उसका परिणाम शाम तक या अगले दिन तक आ जाएगा। किसी नए मार्ग से आय हो सकती है। घरेलू कलह से बचने की चेष्टा करें, संतुलन बनाए रखने में ही भलाई है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलना होगा, किसी काम को आगे बढ़ाने की बातचीत चलेगी। व्यवसाय में विस्तार के लिए बात आगे बढ़ेगी। धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे और पहल करके कोई कार्य आरंभ करेंगे।

मिथुुन: कठिन परिस्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय सुधार पर है। दवाइयों पर खर्चा कम होने के आसार हैं। संतान को लेकर जो समस्या चल रही है उसका समाधान निकल आएगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परंतु खर्चों पर नियंत्रण नहीं हो पाएगा और थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। आय होने के बाद भी ऋण लेने का अवसर बना रहेगा। सरकारी लोग मदद कर सकते हैं, किसी स्वीकृति को प्राप्त करने में या किसी टेण्डर इत्यादि में समय अनुकूल रहेगा। पिता के लिए दिन शानदार है, उन्हें अपने व्यवसाय में लाभ मिलेगा, उनकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहर की यात्रा से लाभ होगा, पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज समय में तेजी से परिवर्तन होगा। आज किसी प्रमुख निर्णय को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। घर-गृहस्थी की समस्याओं को व्यवसाय में ना आने दे, यह समस्याएं काम-काज में बाधा उत्पन्न करेंगी। आर्थिक लाभ के लिए जो उपाय कर रहे हैं वे पर्याप्त नहीं हैं, आपको नए ढंग से सोचना होगा। आज दिन भर अनुमान लगाते रहेंगे, शाम को अचानक लाभ की संभावना बनेगी। देर रात्रि में लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना हो सकता है। भागीदारी के मामले में शांति बनाए रखना होगा। आपको फिलहाल कोई नुकसान नहीं होगा। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल लेंगे तो आपको लाभ हो सकता है, पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह: आज समय बहुत अनुकूल बना है। परिस्थितियां आसान होती जा रही हैं। घरेलू समस्याओं में से किसी एक का समाधान निकल आएगा। किसी खास सूचना से आपके मन में उत्साह रहेगा और आप जोश के साथ काम-काज में लग जाएंगे। नए स्रोत से आय की संभावनाएं बन सकती हंै। आपको थोड़ा जोखिम लेकर निर्णय लेना होगा। विपक्ष के लोगों से सावधान रहें, वे आपका अहित करने की सोच सकते हैं, आपका कोई नुकसान नहीं होगा। कुटुंब के मामले में मध्यस्थता के बाद कुछ विवाद रह जाएंगे। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

कन्या: समय अचानक सुधार पर है, किसी महत्वपूर्ण काम को करने में बाधा आएगी। माता के लिए कष्टकारी समय है। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें, दवाइयां खानी पड़ेंगी। जीवनसाथी के लिए समय विशेष बना है, उन्हें कोई उपलब्धि हो सकती है। भागीदारी के मामले में लाभ होगा, कार्य-विस्तार होगा। अन्य शहरों से आय मिलेगी। भूमि-भवन के मामलों में सुख बढ़़ेगा, वाहन सुविधा बढ़ेगी। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे, उनकी समस्याओं का समाधान निकल आएगा। कार्यभार के कारण चलते हुए काम छोडक़र दूसरे काम को अपनाना पड़ेगा। वरिष्ठ लोगों के साथ बात करने में जो असुविधा हो रही थी, देर शाम तक उसका निराकरण हो सकता है।

तुला: आज यात्रा का विचार त्याग दें, यात्रा निष्फल हो जाएगी। सरकारी लोगों से या बड़ी कंपनियों से काम-काज बनने में बाधा आएगी, कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज समय अनुकूल नहीं है अत: किसी स्थान पर वाद-विवाद करने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो थोड़ा संयम बरतें, कोई गलत बात मुंह से ना निकालें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा तो ऋण भी चुकाएंगे, बकाया किस्तें चुकाने में मदद मिलेगी। भागीदारी के मामले में स्थिति यथावत चलेगी। आपको संबंध बनाए रखने के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। दैनिक काम-काज में थोड़ी परेशानी होगी। आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। खान-पान शुद्ध रखें क्योंकि पाचन तंत्र में असर हो सकता है।

वृश्चिक:
आज समय सुधार पर है। आज कोई बड़ी उपलब्धि हो सकती है। किसी अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति की संगति का लाभ मिलेगा। आज जो कुछ चाहते हैं आपको अवश्य मिल सकता है। थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बन जाएगी, दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी, पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। सरकारी लोग या बड़ी कंपनियों के लोग आपकी मदद करेंगे। लाभ के नए अवसर को हाथ से ना जाने दें, कोई समझौता करना हो तो कर लेना चाहिए। कोई छोटा व्यक्ति भी लाभ दे सकता है। एक तरफ आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ ऋण लेना होगा। घर के वातावरण में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, जिसे बातचीत के जरिए हल कर सकते हैं।

धनु: आज का दिन विशेष बना है, कोई ना कोई बाधा बनी रहेगी, पूरा लाभ हाथ में नहीं आएगा। किसी कानूनी विवाद से दूर रहें। किसी अटके हुए मामले को निबटा लेने में ही फायदा है, समझौता करने में नुकसान नहीं है। संतान के लिए समय शुभ है, उन्हें मित्रों से दूर करने का कोई उपाय करना होगा। माता के लिए समय विशेष शुभ है। घर-परिवार के लोगों के साथ मिलना होगा। आज किसी दावत में जाने का अवसर मिलेगा, कई लोग एक साथ मिलेंगे। काम-काज में नया तरीका अपना सकते हैं, जिसका लाभ आगे मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं को लेकर खर्च कर सकते हैं, नए उपकरण खरीद सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं, पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।

मकर: आज काम-काज में कठिनाईयां आएंगी, निर्धारित काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। जहां से सहयोग की उम्मीद थी, वहां से सहयोग नहीं मिलेगा। आपको नए सिरे से कोशिश करनी होगी। आर्थिक लाभ में अड़चनें बनी रहेंगी। एक तरफ लाभ होगा तो दूसरी तरफ हानि होगी। यात्रा प्रवास नहीं करें, यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। घर की सुख-सुविधाओं को लेकर चितिंत रहेंगे और घर में आपसी विवाद हो सकते हैं। किसी खास परेशानी से मानसिक तनाव रहेगा, दवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। बाहरी मदद की बजाए स्वयं को ही पूरी कोशिशे करनी होगी।

कुंभ: समय विशेष लाभ का बना है। अपने प्रिय के मन में स्थान बना सकेंगे। आपको विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। आज परिवर्तन का दिन है। आर्थिक लाभ के जो प्रयास कर रहे हैं, वे सफल होंगे, लाभ की मात्रा बढ़ेगी, दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। विरोधियों को कुछ करने का मौका नहीं मिलेगा। आपकी योग्यता का प्रदर्शन होगा। यात्रा का दबाव बना रहेगा। सरकारी लोगों से या बड़ी कंपनियों के साथ काम-काज की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी। स्थानीय भाग-दौड़ ज्यादा ही होगी। घर-कुटुंब के मामले में स्थिति सुधरेगी और सम्मान बढ़ेगा। आज कोई नया महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में काम-काज पर होगा।

मीन: आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा, एक तरफ तो किसी खास समस्या का समाधान निकलेगा तो दूसरी तरफ कोई मामला उलझ जाएगा। आपको कानूनी विवाद से दूर ही रहना होगा। भूमि संबंधी किसी विवाद से दूरी बनाकर रखें। थोड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है परंतु उससे आपकी आवश्यकता की पूर्ति नहीं होगी। किसी मिलने वाले लाभ में रुकावट आ सकती है। प्रेम संबंधों के सुधार के लिए आपको कुछ नया करना होगा। ऋण प्रबंध करना होगा। साहित्य व रहस्यविद्याओं में रुचि बढ़ेगी। आज पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। शाम के बाद घर में अच्छा वातावरण रहेगा। भाई-बहिनों से दूरी बनी रहेगी।