आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 23 मई 2020, 07:00 AM (IST)

मेष: आज सुबह से ही मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। आपको साधन भी मिल जाएंगे। किसी का आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। आप उपलब्ध साधनों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। कुछ नया करने की चाह में, चल रहे कार्य को बीच में नहीं छोड़ें। आज भागीदारी के मामले में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी करते हुए कोई बिगड़ा हुआ काम बना सकते हैं। यदि व्यवसायी हों तो आपको एक-दो छोटी परेशानियां रहेंगी और आर्थिक लाभ पर असर आ सकता है। आज कोई ऐसी तिकड़म का प्रयोग नहीं करें, जिसमें कानूनी गलती छिपी हो। सगाई-संबंध के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें।

वृषभ: समय अनुकूल है। लाभ की मात्रा बढ़ेगी, कहीं से अच्छी आय हो सकती है। मजबूरी में कुछ खर्चे करने पड़ेंगे, जिन पर आपका नियंत्रण नहीं है। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा व्यवहारिक रहना ठीक है। घर, परिवार में संबंध अच्छे रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम टाल दें, मजबूरी हो तो दही खाकर यात्रा प्रारम्भ कर सकते हैं। किसी विवाद में आपकी विजय रहेगी। आप अपनी शर्तें मनवा सकते हैं। माता के लिए थोड़ा कष्टकारक समय है। आज भाग-दौड़ काफी रहेगी और मन ही मन कोई उलझन चलती रहेगी। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। एक से अधिक कार्य करने की स्थिति में रहेंगे, जिसका लाभ भी मिलेगा।

मिथुुन:
आज का दिन विशेष गतिविधियों वाला रहेगा। आपकी भागदौड़ बढ़ेगी, पुराने बकाया काम करेंगे, कई-कई जगह जाना पड़ेगा, स्थानीय काम अटके रहेंगे परन्तु बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। वाहन संबंधी असुविधा हो सकती है। कोई ऐसा खर्चा करेंगे जिससे आपको कोई लाभ नहीं होगा। खान-पान में अनियमितता रहेगी, पित्त विकार बढ़ेंगे। घर या कार्यालय में सजावट के लिए विशेष प्रयास करेंगे। घर में छोटी-मोटी कलह रहेगी, तेज आवाज में बात नहीं करें। संतान का समय अच्छा है परन्तु कहीं न कहीं उनके कामकाज में रुकावट रहेगी, सिफारिश करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: किसी खास घटना के इंतजार में समय बीतेगा। आज सफलता का दिन है। स्वभाव की गर्मी में कमी आएगी। किसी अच्छे समाचार से मन शांत हो जाएगा। आप जितना विचार करेंगे, उतना ही चिंता कम होती चली जाएगी। आपके शत्रु पक्ष के लिए कुछ नया करने करने की जरूरत नहीं है, आपको अपने आप ही विजय मिलेगी। शासन में बैठे लोग आपकी मदद करेंगे। भूमि, भवन से संबंधित मामले में अचानक गति आएगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। वाहन संबंधी कोई परेशानी हो सकती है परन्तु शाम को फिर से सुविधा मिल जाएगी। आज किसी ऐसे काम पर खर्चा कर सकते हैं जो उचित नहीं है, गुप्त रूप से भी खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए थोड़ी परेशानी का समय है।

सिंह: आज का समय लाभप्रद है। लिखा-पढ़ी या साहित्य के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने बकाया काम को करने के लिए बड़ा जोश रहेगा। आवश्यक सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। लाभ होगा परन्तु कहां खर्च हो गया, पता ही नहीं चलेगा। पिता के लिए समय थोड़ा कठिन है। बॉस के दिए हुए काम को सावधानी से करें क्योंकि बीच में व्यवधान आने का डर है। किसी विवाद में आपका पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु आप निश्ंिचत नहीं रहें। धार्मिक मामलों में बहुत रुचि बढ़ेगी। कोई दान-दक्षिणा भी कर सकते हैं। अचानक बड़ी आय का रास्ता खुल सकता है। किसी खास मामले में साहस भरा निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या:
आज यात्रा कार्यक्रम का त्याग दें, यात्रा शुभ नहीं रहेगी। प्रेम संबंध में गति आएगी, यदि विवाहित हैं तो घर में सौहाद्र्र बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से सुधार होगा और दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। भागीदारी के मामले में सफलता मिलेगी। कुटुम्ब के विवादों में परेशानियां बढ़ेंगी और आपकी कही गई बात को नहीं माना जाएगा। आप धीरज से काम लें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज खर्चा अधिक होगा और आप कोशिश करके भी उसे नहीं रोक पाएंगे। नौकरी में कोई अच्छी बात आ सकती है। आपका कार्य कौशल अच्छा परिणाम ला सकता है। एक तरफ आय बढ़ेगी, दूसरी तरफ खर्चा बढ़ेगा। जीवनसाथी को कोई नया व्यापार प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला: आज दिन भर काम-काज में जटिलता बढ़ेगी। एक काम पूरा नहीं होगा कि दूसरे में उलझ जाएंगे। आर्थिक लाभ का नया रास्ता खुलेगा। आज किसी कौशल से धन लाभ की मात्रा बढ़ाने में सफल हो जाएंगे। अनुचित मार्ग से धन साधन नहीं करें। यात्रा योग प्रबल हैं, इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल देंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी, दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। घर-परिवार में सामंजस्य के लिए विशेष कोशिश करनी होगी। धन प्रबंध के लिए कुछ विशेष उपाय करना पड़ेगा। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य के लिए विशेष चिंता करनी पड़ेगी।

वृश्चिक: दिन विशेष लाभ का बना है। अनुमान से अधिक लाभ होगा। जो आप सोच रहे हैं, उसी ढंग से सम्पादित हो जाएगा। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। किसी नये मामले में लाभ हो सकता है या नया प्रस्ताव मिल सकता है। सावधानी के साथ बात आगे बढ़ाएं। बाहर के शहरों से अच्छी आय होगी। कार्य में विस्तार होगा, वाहन सुविधा बढ़ेगी। संतान के लिए शुभ दिन है, उनका कोई महत्वपूर्ण काम बन सकता है। ऋण प्रबंध का दबाव बना रहेगा। आज कोई साहस भरा फैसला लेने को मिले तो आपको ऐसा कर लेना चाहिए। उसका लाभ आगे जाकर मिलेगा।

धनु:
समय लाभ का बना है। थोड़ा सा प्रयास बड़े लाभ में बदल जाएगा। व्यापार, व्यवसाय में स्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। यदि नौकरी करते हैं तो भी दिन बहुत अच्छा है और आप जिस ढंग से चाहते हैं उसी ढंग से आपका काम बनेगा। लाभ के लिए किया गया प्रयास कुछ नया काम दिलवा सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी अत: अच्छा रहेगा कि आप अपने कामकाज पर ध्यान दें। किसी खास मामले में कोई अड़चन आएगी या कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति टोक देगा। यात्रा योग प्रबल हैं परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें।

मकर: दिन अच्छा है परन्तु आज यात्रा नहीं करें। कोई गलत निर्णय नहीं लें वरना कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज किसी सट्टे या लॉटरी में भी निवेश नहीं करें। भूमि संबंधी मामलों में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। घर में विवाद का विषय दुबारा जीवित हो जाएगा, आपको चाहिए कि इनसे दूर रहें। संतान के लिए आमतौर से समय शुभ है परन्तु उनके व्यवहार पर ध्यान देना जरूरी है। आज भाइयों और बहिनों से सहयोग मिलेगा या उनसे मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है।

कुंभ: समय लाभ का बना है। घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के लिए अत्यंत शुभ दिन है। वे कुछ नया कर सकते हैं। आज भागदौड़ काफी रहेगी और उससे कोई न कोई लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय सफल होंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा प्रति दिन बढ़ेगी और खर्चा भी खूब होगा। नौकरी या व्यवसाय में आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी नये व्यक्ति को कामकाज से जोड़ सकते हैं। सगाई संबंध के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। प्रेम संबंध में और गहराई आएगी। कुटुम्ब के मामलों में कोई अनुकूल बात सुनने को मिल सकती है। बहिन और भाइयों के बीच में सौहाद्र्र बढ़ेगा। माता के लिए समय कष्टकारक है।

मीन: आज बहुत व्यस्त रहेंगे। कार्यभार बहुत बढ़ेगा। समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाए तो पछताना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट बनी रहेगी। आज बाहर के लोगों काफी सहयोग मिलेगा परन्तु आपको विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। ऋण प्रबंध के लिए विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ दिख तो रहा है परन्तु हाथ में आने में अभी समय है। आज अपने कार्य कौशल से विशेष काम बना लेंगे। पिता के लिए दिन अच्छा है और उनके कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपको एक जगह टिककर काम करना मुश्किल हो जाएगा।