आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 18 मई 2020, 05:07 AM (IST)

मेष: आज का दिन बहुत शुभ है। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ कोई काम संपन्न हो सकता है या उसके लिए राह मिल जाएगी। यात्रा योग बन रहे हैं, निजी यात्रा व्यावसायिक यात्रा में बदल सकती है, जिसका लाभ मिलेगा। घर मंा सुख-सुविधा की वस्तुओं पर अधिक ध्यान देना होगा। मामा और नाना पक्ष से संपर्क होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिल सकता है, स्वयं का थोड़ा खर्चा होगा। प्रेम संबंध के मामले में गति आएगी, आप बातों को आगे बढ़ा सकते हैं। सगाई संबंध के दृष्टिकोण से समय अच्छा चल रहा है। जीवनसाथी के काम-काज में लाभ होगा। आप किसी नई योजना पर काम शुरु कर सकते हैं।

वृषभ:
समय लाभ का बना है। अचानक आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। खर्चे खूब होंगे परंतु लाभ कम नहीं होगा। भूमि-भवन के मामलों में प्रगति हो सकती है। वाहन को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे परंतु वाहन सुविधा बढ़ेगी। भूमि संबंधी किसी मामले में खर्चा हो सकता है। व्यवसाय में विरोधी परास्त होंगे और अपनी मनमर्जी से काम करेंगे। नए व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं, आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा। व्यक्तिगत जीवन में अच्छी बात आ सकती है। जीवनसाथी के नाम से काम-काज में लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

मिथुुन:
स्थितियों में सुधार आ रहा है, कठिन स्थितियों के बीच में आपको राहत मिल सकती है। काज-काज में विस्तार होगा, नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। संतान के लिए समय शुभ चल रहा है, उनको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। आज काफी परिश्रम के बाद कोई ऐसा काम नहीं हो पाएगा जिसे आप आज ही करना चाहते हैं परंतु कार्य में प्रगति होगी और आगे के लिए आश्वासन मिल जाएगा, उचित धन-प्रबंध हो जाएगा। जीवनसाथी के लिए शानदार समय है और उनके काम-काज में अच्छा लाभ मिल सकता है। भागीदारी के मामले अच्छा परिणाम देंगे। यात्रा के लिए दिन शुभ है परंतु पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज दिनभर काम-काज में अड़चन चलती रहेगी। आप जिस ढंग से चाहते हैं उस ढंग से काम नहीं बनेगा। स्थितियों में सुधार होने के बाद भी आर्थिक लाभ नहीं हो पाएगा। छोटी-छोटी बातों पर अहसमति हो जाएगी। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी रहेगी अत: आपको शांत रहना ही लाभ दे सकता है। काम-काज के सिलसिले में यदि कोई नया प्रस्ताव मिलें तो आपको ध्यान देना होगा। नए लोगों पर ही विश्वास कर सकते हैं, अपने लाभ के लिए लोग आपको लाभ दिला सकते हैं। आज खान-पान में अनियमिता रहेगी और वायु विकार या पित्त विकार की समस्या बनी रहेगी। यात्रा का विचार त्याग दें।

सिंह: ग्रहस्थितियां सुधर रही है, आपके काम-काज में गति आएगी। आप जिस गति से कार्य कर रहे हैं उससे कुछ बड़े परिणाम आ सकते हैं परंतु व्यावसायिक कुशलता का परिचय देना होगा। यदि नौकरी करते हैं तब भी आपको तकनीकी लोगों की आवश्यकता पड़ेेगी। किसी एक खास व्यक्ति पर संदेह करेंगे और संभवत: आपका उससे सहयोग बंद हो जाएगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आप एकदम दूर रखेंगे और समझौतेवादी रुख नहीं अपनाएंगे। संतान को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है जो कि आपके लिए शुभ रहेगा। योग व प्राणायम जैसी विद्याओं पर ध्यान देंगे और उसका सीधा लाभ लेंगे।

कन्या: कार्यशैली  में बड़ा सुधार आ रहा है। भागीदारी के काम में बड़ा लाभ होगा या अचानक किसी का बड़ा सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के काम-काज में सुधार होगा और उन्हें अच्छा लाभ होगा। आपके प्रति लोगों की अच्छी राय बनेगी। खर्चा भी तेज गति से होगा और आय का स्तर भी सुधरेगा। काम-काज में और भी दक्षता आएगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय करते हैं तो नए लोगों से जुडऩे की तुरंत आवश्यकता पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, दान-दक्षिण के अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी परंतु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’


तुला: आर्थिक लाभ के लिए जो उपाय कर रहे हैं वे सफल होंगे। आय का स्तर बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति को व्यवसाय में आजमाने की चेष्टा करेंगे। कुशल वार्ता से स्थिति को लाभ में लाया जा सकता है। भाग-दौड़ बहुत करनी पड़ेगी, दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है। ऋण प्रबंध की सुविधा हो जाएगी। कुटुंब के मामलों में समस्याएं बढ़ेंगी और आप असमंजस में ही रहेंगे। माता के लिए यह समय अच्छा है परंतु उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। निजी जीवन में नई समस्या आ सकती है जिसका कोई तुरंत समाधान नहीं है। भागीदारी के मामलों में सावधानी बरतें और पारदर्शिता रखें। आपके विरोधी आज शांत रहेंगे।

वृश्चिक: आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी। काम-काज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। लाभ की मात्रा में अचानक बढ़ोत्तरी होगी, उतना ही खर्चा भी बढ़ जाएगा। ऋण-प्रबंध की आवश्यकता बनी रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, संतान के लिए बहुत ही अच्छा दिन है उनके काम-काज में प्रगति होगी, कोई नई उपलब्धि हो सकती है। आपकी बाहरी शहरों से आय बढ़ेगी। विस्तार कार्यक्रम पर ध्यान देना होगा। यात्राओं का दबाव बना रहेगा परंतु यात्रा का त्याग करना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो कई लोग आपकी आज्ञापालन करेंगे और कार्य-निष्पादन अच्छा करेंगे।

धनु: समय लाभ का चल रहा है। आप कई लोगों का सहयोग लेकर अच्छा काम करेंगे। किसी समाचार से विशेष ऊर्जा मिलेगी और दोगुने जोश से काम करेंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कोई नया यंत्र खरीद सकते हैं। घर-परिवार के मामले में ज्यादा रुचि लेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। आपका खुद का खर्चा बढ़ेगा परंतु सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख बढ़ सकता है या भूमि-भवन में रुचि ले सकते हैं। निजी रिश्तों में कोई अच्छी बात सामने आएगी। जीवनसाथी के नाम से काम-काज में लाभ होगा। भागीदारी के मामले अच्छे चलेंगे परंतु आपको स्वयं ही पूरा ध्यान देना होगा। यात्रा लाभदायक है परंतु पूर्व दिशा में यात्रा ना करें।

यह भी पढ़े : झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल


मकर: कई दिनों के अवरोध के बाद आपका यह काम बनने ही वाला है। जो लोग सहयोग नहीं कर रहे थे, वे भी सहयोग करेंगे। घर में थोड़ी सी कलह का सा वातावरण रहेगा परंतु आप काम-काज में व्यस्त रहेंगे, समय ऐसे ही निकल जाएगा। भाई-बहिनों से कोई सार्थक वार्ता हो सकती है और लेन-देन की बातें हो सकती है। संतान की तरफ से समस्या रहेगी और थोड़ा तालमेल का अभाव रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उसका अच्छा परिणाम आएगा। वाहन की गति पर नियंत्रण रखना होगा, कोई नुकसान भी हो सकता है। यात्रा कर सकते हैं परंतु पूर्व दिशा की यात्रा से बचना होगा।

कुंभ: आज का जीवनक्रम बहुत जटिल है। अत्यधिक कार्यभार में आपके मन में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छी सूचना के इंतजार में दिन बीतेगा। स्थितियां तेजी से सुधर रही हंै। शुक्र ग्रह बलवान होने के कारण अचानक लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। घर-परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की ओर से अच्छा व्यवहार मिलेगा, उन्हें व्यवसाय में लाभ होगा। काम-काज पर काफी नियंत्रण आ जाएगा, विस्तार में धन खर्चा होगा। यात्रा में भाग-दौड़ का दबाव बना रहेगा पंरतु इससे लाभ हो सकता है। व्यवसाय में विरोधी लोग आपके विरुद्ध कुछ नहीं कर पाएंगे। इस समय किसी नई कार्य-योजना पर कार्य करेंगे।

मीन: काम-काज में गति आएगी। आपके प्रति लोगों का देखने का नज़रिया बदलेगा। इन दिनों कार्य-दक्षता बढ़ेगी। अचानक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय या नौकरी में स्थितियों में सुधार होगा। धर्म व आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। काम-काज की स्थितियों में परिवर्तन आएगा, उनका लाभ भी उठा पाएंगे। आज किसी ऐसे कार्य का समापन कर देंगे, जिसकी काफी समय से प्रतीक्षा थी। प्रतियोगिता में विजयी रहेंगे या टेण्डर इत्यादि में सफलता मिल सकती है। घरेलू कलह से थोड़ी बहुत अशांति रहेगी, काम-काज के दबाव में आपको कुछ याद भी नहीं रहेगा। यात्रा का विचार त्याग दें, टिककर काम करने में भलाई है।

यह भी पढ़े : इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप