जय भानुशाली ने शेयर किया, 'कहानी हर लॉकडाउन की'

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 मई 2020, 11:18 AM (IST)

मुंबई । अभिनेता जय भानुशाली ने लॉकडाउन का वर्णन करते हुए खुद का एक हंसाने वाला एक नया वीडियो तैयार किया है। उन्होंने इंटाग्राम पर एक टिक टॉक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लॉकडाउन का वर्णन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्लिप में, वह अभिनेता सनी देओल की 1993 की फिल्म 'दामिनी' के लोकप्रिय संवाद 'तारीख पे तारीख' पर मुंह बनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एक्टर को 22 मार्च से 18 मई तक विस्तारित लॉकडाउन की सभी डेटों को गिनाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के अंत में वह कहते हैं, कब खत्म होगा कोरोना।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "कहानी हर लॉकडाउन की।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे