Lockdown Diaries : सामंथा ने घर पर बहाया पसीना

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 मई 2020, 7:00 PM (IST)

हैदराबाद। दक्षिणी सुपरस्टार सामंथा अक्कीनेनी लॉकडाउन के बीच फिट रहने के लिए अपने रूटीन में ढील बरतने के मूड में नहीं हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो के माध्यम से मिला।

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वह घर पर ही स्पोर्ट्स ब्रा और जिम पैंट में पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

क्लिप में वह डंबल के सहारे पीठ और कंधे का व्यायाम करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं एक वीडियो पर उनका ट्रेनर उन्हें गाइड करते नजर आए।

सामंथा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'ओह बेबी' की एक तस्वीर साझा की थी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को उन्होंने अपना पसंदीदा फिल्म बताया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे