हर किसी को डर लगता है, कुछ लोग उस पर काबू पा लेते हैं : जडेजा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 मई 2020, 1:48 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को संदेश दिया कि सभी लोग इस समय सकारात्मक रहें। जडेजा ने ट्वीटर पर लिखा, "हर किसी को डर लगता है लेकिन कुछ लोग उस पर काबू पा लेते हैं।"

इस समय कोरनावायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है और इसी कारण सभी लोग घर में बंद हैं। ऐसे में खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ लगातार जुड़ रहे हैं।

इससे कुछ दिन पहले भी जडेजा ने अपनी रन आउट करती हुई फोटो शेयर की थी और उसे कैप्शन दिया था, "बाहर बिंदास घूमते हो। मस्ती से टाइमपास करते हो। जब आपको घर में रहना चाहिए, फिर ये तो होना ही था।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे