पंचतत्व में विलीन हुआ ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी आखिरी विदाई, अंतिम संस्कार में बेटी नहीं पहुंच पाईं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 अप्रैल 2020, 08:46 AM (IST)

मुंबई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया है । मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई थी।ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
दुखद बात यह रही कि उनके अंतिम संस्कार में बेटी रिद्ध‍िमा चाहकर भी पहुंच नहीं पाईं। हालांकि उन्हें गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दे दिया था लेकिन मुंबई तक का सफर लंबा होने की वजह से वे पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।

ऋष‍ि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में इलेक्ट्र‍िक प्रणाली से किया गया। इस मौके पर सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभ‍िषेक बच्चन, नीतू कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर समेत कपूर परिवार के नजदीकी लोग शामिल थे, उन्हें अंतिम विदाई देने पांच अन्य नजदीकी लोग भी शामिल हुए।

अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।


इस घटना की सबसे पहले सूचना अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट से की ।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- कि ऋषि कपूर गए।अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।
इससे पहले तबीयत खराब होने पर मुंबई के एनएच. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी। वे कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वे करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला था। ।
वर्ष 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला। नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं । ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए नीतू कपूर को धन्यवाद दिया था । उन्होंने कहा कि बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा था कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं, बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था।

ये भी पढ़ें - क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?