ये है दुनिया का सबसे आलिशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 अप्रैल 2020, 07:43 AM (IST)

आपने कई आलिशान बंगले देखे होंगे, परन्तु आज आपको एक ऐसे बंगले के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत जानकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। बता दें कि अमेरिका में एक बंगाल है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।


इस बंगले की कीमत है 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 1625 करोड़ रुपए। इतना पैसा जिससे 1 हजार 625 लोग 1-1 करोड़ का बंगला खरीद सकते हैं। इससे पहले अमेरिका में सबसे बड़ी बोली 100 मिलियन डॉलर की लगी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमेरिका के इतिहास में ये अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इस बंगले में दुनिया की हर ऐशो-आराम की चीज़ मौजूद है, यहां देखरेख के लिए 7 मेंबर्स की टीम है। बंगले में 30 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन भी है। हरियाली से घिरे बंगले की छत पर स्वीमिंग पूल है, जहां से शहर का नजारा बस देखते ही बनता है।

ये भी पढ़ें - अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार

हर देश का टाइम बताने वाली लेम्बोर्गिनी क्लॉक लगाई गई हैं। बच्चों के लिए खास कैंडी रूम है, जिसमें करीब दो लाख डॉलर की चॉकलेट रखी गई हैं। सिर्फ यही नहीं ऐतिहासिक बंदूकों से लेकर करोड़ों रुपये की कीमत वाली दर्जनों घड़ियों का कलेक्‍शन भी यहां आपका इंतजार कर रहा है।

ये आलीशान बंगला 38 हज़ार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें 12 बेडरूम और 21 बाथरूम है। इस बंगले के साथ खरीदार को हेलिपैड पर खड़ा हेलिकॉप्टर भी साथ में मिलेगा।

ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा