मुंबई। विश्व स्तर पर चल रहे कोरोनावायरस प्रकोप के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने 'होम गार्डन' की सुंदर तस्वीर साझा की है। माधुरी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पौधों की एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने लिखा, "मेरे घर का बगीचा .. मेरे घर में अंजीर और अनार।"
इस महीने की शुरूआत में, माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने घोषणा की कि वे कोरोनवायरस महामारी से लड़ने के लिए वह पीएम-केयर फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे