भगवान विष्णु की ऐसे करें पूजा, दूर होगी विवाह संबंधी परेशानी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 अप्रैल 2020, 11:40 AM (IST)

यह बात हम सभी जानते है कि गुरूवार का दिन भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन भगवान विष्णु की अराधना पीले फूलों से करते हैं तो उस पर वह अपनी कृपा जरूर करते हैं। भगवान विष्णु आसानी से प्रसन्न नहीं होते, लेकिन साथ ही यह भी कहा जाता है कि यदि उनकी सच्चे मन से अराधना करें तो वह अपने भक्तों की मदद जरूर करते है।
गुरुवार को भगवान विष्णु/देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन-समृद्धि, पुत्र और शिक्षा की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार पीला रंग और पीली वस्तुएं इनको बहुत प्रिय हैं। बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र पहनें, पीली वस्तुओं का दान करें और घर पर पीले पकवान बनाने से श्री हरि बहुत खुश होते हैं। इसी कारण गुरूवार के दिन लोग पीले रंग को बहुत महत्व देते हैंं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गुरूवार के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
जातक गुरूवार के दिन केले के पेड़ का पूजन करें साथ ही प्रसाद में भी लोगों को केला खिलाएं। सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर पीेले रंग के कपड़े पहनें। गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिलाकर प्रसाद बनाएं। यह भगवान विष्णु का सबसे पसंदीदा प्रसाद है।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि

विवाह की चिंता को दूर करते है भगवान विष्णु
यदि आपकी शादी में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो आप गुरुवार का व्रत जरूर रखें। साथ ही पीले रंग के कपड़े पहने। इसके अलावा पीला गुड, पीला चावल, पीली मिठाई, चना दाल आदि का भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

गुरुवार के दिन यह न करेंजो जातक गुरूवार के दिन व्रत रखते है उन्हें ध्यान देना चाहिए कि वह इस दिन नमक न खाएं बल्कि पीला भोजन करें। कहा जाता है कि ऐसे करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए और न ही कपड़ा धोना या प्रेस करना चाहिए। किसी को पैसे नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप


आपके घर ऐसे आएगी सुख समृद्धि
(1) सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहने।
(2) उसके बाद पीले फूल और गुड चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
(3) इस प्रसाद को आप भगवन को अर्पण कर पूजा करें इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखेंगे।
(4) बृहस्पति देव का पूजन पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का भोग लगाकर किया जाता है।
(5) आज के दिन व्रत रखने पर आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए।
(6) आज के दिन केले के पेड़ क पास बैठ कर भगवान बृहस्पति की तस्वीर रखकर पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान बृहस्पति देव की व्रत कथा पढ़ कर पूरी होती है।
(7) इस दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करें।
(8) इस दिन पीली वस्तु दान करने से मन को शांति और घर में सुख आता है।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष