दुल्हन के रूप में सजीं परिणीति को है दूल्हे का इंतजार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 अप्रैल 2020, 5:33 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाकी अन्य सेलेब्रिटीज की तरह ही लॉकडाउन के चलते अपने घर में हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों संग जुड़ी हुई हैं। परिणीति हाल ही में एक वेडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आईं, जिसके लिए वह एक दुल्हन के रूप में तैयार हुई थीं और अपने इसी शूट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए इन्हीं तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुल्हन बनकर तैयार हूं, दूल्हे का इंतजार है।"

इसके साथ ही उन्होंने इस मैग्जीन को टैग करते हुए आगे लिखा, "खुशमैग्जीन क्या उनके आने की कोई जानकारी है?"

फिल्मों की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे