उत्तरप्रदेश कोरोनासंकट : योगी सरकार ने 11 लाख मजदूरों के खाते में डाले 1-1 हजार रुपए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020, 12:04 PM (IST)

लखनऊ। कोरोना वायरस लगातार देश में बढता जाता रहा है। सरकारें लगातार मदद कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के बड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने चार लाख से अधिक शहरी वेंडर्स को सीधे आर्थिक सहायता भी ट्रांसफर कर दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सहायता जारी की। जो कि 4 लाख 81 हजार शहरी वेंडर्स को दी गई है।इसके अलावा 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 1-1 हजार रुपये की सहायता गई है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

योगी आदित्यनाथ ने यहां जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 88 लाख ऐसे मजदूर हैं, जिनका भत्ता बढ़ा दिया गया है। जबकि 27 लाख से अधिक मजदूरों का जो बकाया बाकी था, उसे जारी कर दिया गया है। योगी के मुताबिक, प्रदेश में 87 लाख से अधिक परिवारों को समय से पहले पेंशन जारी कर दी गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।