ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ाया, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अप्रैल 2020, 1:21 PM (IST)

भुवनेश्वर। पूरे देश में पूर्ण लॉकडाउन की मियाद पूरी होने से 6 दिन पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रेल तक बढ़ा दिया है। ऐसा निर्णय लेने वाला पहला राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के सीएम ने केंद्र से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे।
आपको बताते जाए कि कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है।
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें लोगों की जान बचाने और आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के बीच निर्णय लेना है। आज कैबिनेट ने फैसला किया कि हमारे लोगों की जान बचाना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस कारण से हमने 30 अप्रैल तक लॉक डाउन का विस्तार करने का निर्णय किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे