शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर, सेेंसेक्स 287.88 अंकों की बढत के साथ 30,355 पर पहुंचा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 अप्रैल 2020, 12:15 PM (IST)

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर एक बार फिर लौट आया है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन अर्थात बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी की सुस्त शुरुआत हुई।
दोपहर 12 बजे सेेंसेक्स 287.88 अंकों की बढत के साथ 30,355 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 86 अंकों की बढत के साथ 8,878.65 पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक लुढ़क कर एक बार फिर 30 हजार अंक के नीचे पहुंच गया।इसी तरह, निफ्टी भी 20 अंक की गिरावट के साथ 8780 अंक के नीचे कारोबार करता दिखा। कारोबार के 15 मिनट बाद ही रिकवरी भी देखने को मिली। इसके अगले 15 मिनट में सेंसेक्स करीब 600 अंक रिकवर होकर 30,500 अंक के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ 9 हजार अंक के करीब आ गया। वहीं, मंगलवार को तीस कंपनियों के शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,476.26 यानी 8.97 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 30,067.21 अंक पर बंद हुआ। प्रतिशत के हिसाब से यह मई 2009 के बाद इसका सबसे बड़ा उछाल है। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 प्रतिशत मजबूत होकर 8,792.20 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे