आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 अप्रैल 2020, 05:46 AM (IST)

मेष: आज ना तो कोई नई शुरुआत करें और ना ही यात्रा पा जाएं। एक जगह टिक कर काम करना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि स्थानीय भागदौड़ काफी करनी पड़ जाएगी। मिलजुल कर काम करने में लाभ है और व्यवसाय में सबकी राय ले लेने में कोई हानि नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुछ विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। जेवर और कपड़ों पर खर्च करने की कोई योजना बन सकती है। आज थोड़ा सा समय मनोरंजन के लिए निकालेंगे, परिवार भी साथ रहेगा।
वृषभ: आज का दिन अच्छा जाने वाला है। किसी काम में विशेष गति के कारण आपकी एक चिंता कम हो जाएगी। जिन लोगों से आपकी वार्ताएं चल रहीं हैं, वे सफल हो सकती हैं परन्तु अकेले में आपको कोई संधि वार्ता नहीं करनी चाहिए। आज बेहद सावधानी बरतने का दिन है। किसी के शब्दजाल में फंसने का अंदेशा है अत: वार्ता को बीच में ही स्थगित कर देने से आपको आगे लाभ मिल जाएगा। लाभ के लिए जितना योजना बना रहे हैं, उतने साधन आपको हाथ नहीं लगेंगे अत: मित्रों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। यात्रा करनी है तो अवश्य करिए परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें। यात्रा के साधारण परिणाम आएंगे।
मिथुुन: अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। बिना योजना बनाए कोई भी काम न करें, नहीं तो बाद में शर्मिन्दगी झेलनी पड़ेगी। किसी विवाद को समझौता करके समाप्त कर देना ही उचित रहेगा। आज निर्णायक परिस्थितियां आ सकती हैं। भागदौड़ काफी रहेगी। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा करेंगे। जिन्होंने आपके लिए कभी नहीं सोचा, वे भी आपसे अपेक्षा करेंगे। यह आपके ऊपर है कि बिना संबंध बिगाड़े आप किस तरह अपना काम निकालते हैं। किसी भी समाचार को लेकर आप दुविधा में नहीं पड़ें। समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी होगा। व्यवसाय में संबंध बनाए रखना जरूरी है, किसी को दो टके का जवाब देना उचित नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू कर देंगे। बकाया काम को निपटाने के लिए कमर कस लेंगे। आर्थिक चिंता नहीं रहेगी परन्तु कामकाज में रुकावट को लेकर आप लगातार चिंतित रहेंगे। दैनिक आय बढ़ेगी, इसके आलावा भी कोई अन्य लाभ हो सकता है। घर-परिवार में अपनी कही गई बात को लेकर आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। आपकी आज्ञा का पालन होना ही चाहिए। आर्थिक परिस्थितियों में सुधार के साथ-साथ योजना पक्ष पर भी ध्यान देंगे। किसी विशेषज्ञ की मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आज शाम के समय किसी महत्वपूर्णय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपको किसी नई योजना के बारे में बता सकता है। ग्रहों का संकेत है कि आप नया प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे, पुरानी समस्याओं का हल भी उसी में नजर आ जाएगा।
सिंह: आज सार्वजनिक सम्मान बढऩे के संकेत हैं। किसी कारण से आपकी प्रशंसा होगी और मन में कामकाज करने का नया उत्साह जागेगा। कार्यशैली में साधारण सा परिवर्तन भी आपको लाभ दे सकता है। प्रतिष्ठा का तो लाभ होगा ही, आर्थिक लाभ की चर्चा हाथ के हाथ हो सकती है। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, वे व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाहें तो कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी। उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कोई निर्णय बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। निजी रिश्तों में तनाव को कम करने के लिए आपको ही पहल करनी पड़ेगी। ऊपर से सबकुछ अच्छा दिखेगा परन्तु वास्तव में आपको चिंता करनी ही पड़ेगी। आज यात्रा कार्यक्रम त्याग दें और इस कार्य को प्राथमिकता दें।
कन्या: भाग्य आपके साथ है और जिस कार्य को आप करना चाहते हैं उसके लिए कोई नया रास्ता खुल जाएगा। सहयोग भी मिल जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। थोड़ा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और आप अपनी योजना से सबको सहमत करा लेंगे। वैवाहिक जीवन में समय ठीक-ठीक चल रहा है। आज समय की कमी पड़ेगी या साथ नहीं रह पाएंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में थोड़ी आसानी रहेगी या वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी परन्तु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा, कुछ धार्मिक कार्य में खर्च कर सकते हैं। निजी रिश्ते में ज्यादा सम्मान मिलेगा।

तुला: कामकाज को लेकर मन ही मन अशांत रहेंगे। जिस ढंग से काम करना चाहते हैं, उस ढंग से नहीं हो पाएगा। कानूनी समस्या भी उभर कर आ सकती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, उनकी तरफ से कोई नाराज करने वाली बात आ सकती है। आप किसी भी बात पर तीव्र प्रतिक्रिया नहीं दें। जो आपके विरुद्ध सोच रहे हैं उनका अपने आप ही नुकसान होगा या मन परिवर्तन हो जाएगा। आज कुछ खर्चा अधिक हो सकता है परन्तु खर्चा घर-परिवार पर होगा या मनोरंजन पर होगा। यात्रा कार्यक्रम बना सकते हैं परन्तु आज पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। व्यावसायिक सफल रहेगी।
वृश्चिक: आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास आज अच्छा परिणाम दे सकता है। आपकी कोशिशें निर्णायक हो सकती हैं और एक काम के पूरा हो जाने की प्रसन्नता मन में रहेगी। सार्वजनिक रूप से आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपका कहना मानेंगे। व्यावसायिक सौदों में आप अपना पक्ष दृढ़ता से रख पाएंगे और आपको उसके लिए अच्छे तर्क भी मिल जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा सुधार आएगा परन्तु थोड़े बहुत मतभेद भी बने रहेंगे। व्यावसायिक भागीदारी में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना है। विनम्रता से ही आप अपनी बात मनवास सकते हैं। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है पर रीति-नीतियों में परितर्वन जल्दी ही करना पड़ सकता है। संतान की चिंताओं को लेकर आपको थोड़ा वक्त देना चाहिए।
धनु: भागीदारी के मामलों में आपको अधिक सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद कोई पुरानी कड़वाहट दूर होकर गिले-शिकवे करने का समय मिल सकता है। मित्रों के लिए आज अच्छा दिन है और मिल-बैठकर बातें करेंगे और आर्थिक समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। विवादों से दूर रहना ही ठीक है। समझौते जैसी कोई बात आ सकती है तो आप अपने विवेक से ही निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना ही ठीक है। वाहन संबंधी असुविधा रहेगी और आपको तेज गति से वाहन भी नहीं चलाना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में थेाड़ा बहुत सुधार आने के संकेत मिलेंगे। यह आपके ऊपर है कि परिस्थिति का लाभ किस तरह से उठा पाते हैं।

मकर: पद प्रतिष्ठा को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे यद्यपि कोई खतरा नहीं है परन्तु फिर भी मन में संदेह बने रहेंगे। यद्यपि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप लोगों पर भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी नरमी का रुख अपनाना अच्छा रहेगा। ऋण भुगतान के लिए आपको आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। आप समय का पूरा सदुपयोग करें। योजना अच्छी है और उसमें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कोई नई तरकीब काम में लाएंगे, जिसका लाभ आपको जल्दी ही मिल जाने वाला है। आज व्यावसायिक यात्रा आपको लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा यात्रा करना ठीक नहीं है। कोर्ट-कचहरी के विवाद में कोई नया मुकाम आ सकता है। आप नरम रुख अपनाएंगे तो लाभ रहेगा।
कुंभ: मन में चल रही एक प्रमुख चिंता से निवृत्ति मिल जाएगी। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ देगी। व्यावसायिक भागीदारी के मामले में काम आगे बढ़ेगा। आप जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा लाभ हो सकता है परन्तु चिंताएं बराबर बनी रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में तरह-तरह के विचार आएंगे परन्तु किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य की तरफ से थोड़ा चिंतित रहेंगे, पित्त विकार से ज्यादा परेशानी रहेगी। कुटुम्ब के मामलों में वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा और कोई नया रास्ता भी नहीं निकलेगा। माता की तरफ से थोड़ी चिंताएं रहेंगी और दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। आज छोटी यात्राएं कर सकते हैं और उनका लाभ मिल सकता है।
मीन: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। आप जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना ही उलझते चले जाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त करने के लिए आप कुछ विशेष कोशिश कर सकते हैं। निजी रिश्तों में और माधुर्य आएगा। आपका उत्तरदायित्व और बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने से लाभ है। अधिक आर्थिक लाभ के लिए और कोई योजना भी बना सकते हैं परन्तु लागू करने में थोड़ा सा समय लग सकता है। आज यात्रा का कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं। चाह कर भी कार्यक्रम नहीं बना पाएंगे या कोई अन्य बाधा आ जाएगी। अपने आस-पास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें।