UP में पति की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 अप्रैल 2020, 10:34 AM (IST)

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से 30 किलोमीटर दूर खंडा गांव में एक कारखाने में काम करने वाली महिला को उसके पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि 26 वर्षीय मृतक विक्रम की शादी रानी से हुई थी और पांच दिन पहले ही वह नोएडा से गांव लौटा था।
विक्रम के पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रानी ने अपने प्रेमी प्रताप के साथ मिलकर उनके बेटे को मार डाला। दंपति का एक दो साल का बेटा भी है।
पुलिस ने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार दोपहर को ही भेज दिया गया, हत्या के कारणों की जांच जारी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे