आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 मार्च 2020, 06:56 AM (IST)

मेष: आज किसी विशेष काम के बनने में अड़चन रहेगी, आप कोशिश करके भी कोई समाधान नहीं निकाल पाएंगे। संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। काम-काज में सहयोग पर चर्चा होगी या सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण मामला हल हो सकता है परन्तु आपको डर लगा रहेगा। लापरवाही से मामला हाथ से निकल सकता है। खर्चों से आप बहुत परेशान रहेंगे। लाभ अनुमान से कम रहेगा और इधर-उधर से जुगाड़ करना पड़ेगा। भागीदारी के मामलों में स्थिति यथावत रहेगी।

वृषभ:
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आज घूमेंगे-फिरेंगे और मौज करेंगे। सुख-साधनों पर ज्यादा खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है परन्तु खर्चा भी बहुत करेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पुनर्भुगतान का दबाव और भी बढ़ेगा। साथी से तालमेल सुधरेगा, उनके काम-काज में लाभ होगा। किसी मामले में सामान्य गतिरोध बना रहेगा। आज आत्म-विश्वास बना रहेगा। कोई नया काम करने की धुन में काम के घंटे भी बढ़ जाएंगे।

मिथुुन: आज नए स्रोत से धनलाभ हो सकता है। कारोबार में नवीनता के संकेत हैं। स्थितियां और भी अनुकूल हो जाएंगी। मौज-मस्ती का दिन है। खाना-पीना या मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे। कार्य कौशल में वृद्धि के कुछ विशेष प्रयास करेंगे। किसी कारण से प्रसिद्धि बढ़ेगी और उसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक शत्रुओं के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही जैसी बात मन में आ सकती है परन्तु आप ऐसा नहीं करें। व्यक्तिगत संबंधों में आप कोई गलती कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज के दिन कोई विशेष उपलब्धि हो सकती है। ग्रह स्थिति बहुत शानदार है, कोई नई सफलता मिल सकती है। आत्म-विश्वास के कारण सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। व्यावसायिक यात्रा की स्थितियां बन सकती हैं, लाभ भी होगा परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ फल नहीं देगी। दैनिक कार्यप्रणाली में संशोधन की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा। विद्वान या धार्मिक लोगों से भी मिलना हो सकता है। उनके साथ आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में और भी गहराई आएगी।

सिंह: आज किसी साक्षात्कार या नए व्यक्ति से मिलने में सुविधा रहेगी। आज वाहन इत्यादि की सुविधा भी पर्याप्त रहेगी। पद-प्रतिष्ठा संबंधी मामलों में आपका वर्चस्व बना रहेगा। अन्य लोग आपका सम्मान करेंगे। संतान या अधीनस्थ लोगों से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। आज आपके काम-काज की वजह से लोकप्रियता बढ़ेगी। शाम होने से पूर्व ही सफलता का अहसास हो जाएगा। खर्चा अचानक बढ़ जाएगा और उस अनुपात में आय नहीं होगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर भी अनुमान से ज्यादा खर्चा होगा।

कन्या: आज अनुमान से अधिक आर्थिक लाभ होगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, काम-काज को उसी ढंग से गति दे देंगे। आवश्यक परिवर्तन की योजना मंजूर हो जाएगी। बॉस से समर्थन मिलेगा। आपके पक्ष में लोगों की राय बनेगी। छोटी यात्रा के कार्यक्रम लाभ दे सकते हैं। आज लोकप्रियता का दिन है। किसी कारण से यश और प्रशंसा मिल सकती है। साझेदारी के कामों में लाभ होगा। दूसरे शहरों से सम्पर्क बढ़ेगा। भाई-बहिनों से निकट सम्पर्क रहेगा। संतान के लिए कोई खर्चा मंजूर कर सकते हैं। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

तुला: आज आर्थिक दृष्टि से कोई समस्या नहीं रहेगी परन्तु अड़चनों को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। घर में वातावरण अजीब सा रहेगा। किसी विशेष काम को लेकर आप बहुत ही ज्यादा चिंतित रहेंगे। भाग्य में अवरोध अभी जारी हैं, आपको अन्य लोगों की मदद लेनी ही पड़ेगी। खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भोजन की अनियमितता ज्यादा परेशान करेगी। आज यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

वृश्चिक: आज के किए गए प्रयास प्रत्येक ओर से सफलता लाएंगे। लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। नए ढंग से वार्ता शुरू हो सकती है। आपके बकाया कामकाज निपटाने के लिए बहुत बड़े प्रयासों की आवश्यकता है। नए लोगों के जुडऩे से परहेज नहीं करें। कार्य विस्तार होगा और खर्चा भी बढ़ेगा। नए व्यावसायिक प्रस्तावों पर सावधानी से विचार करें। ऋण प्राप्ति के लिए आपकी कोशिश जारी रहेगी। आर्थिक समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा।

धनु: आज आर्थिक लाभ भी होगा और नए लोग भी आपसे जुड़ेंगे। व्यावसायिक मामलों में समझौते का कोई अवसर हो तो उसे हाथ से नहीं जाने दें। छोटे-छोटे मामलों में भी सहमति के आसार हैं आज आध्यात्म में मन लगेगा। चैरिटी में खर्चा कर सकते हैं। मौज-मस्ती और दावत के अवसर हैं। निजी रिश्तों में बहुत ही सावधानी के साथ कदम उठाएं। किसी अनावश्यक वार्ता के कारण आपका पक्ष हल्का पड़ सकता है। आज यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें।

मकर: अधिक लाभ के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग से दूर रहें। आज काम की गति तेज रहेगी। सहयोग के लिए अन्य लोगों के पास जाना पड़ सकता है। आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल भी जाएगा। माता-पिता को लेकर चिंतित रहेंगे। वाहन खर्चा मांग रहा है, आपको समय पर ध्यान देना चाहिए। छोटी-मोटी यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ: आज का दिन अच्छा जाने वाला है। मन की एक इच्छा पूरी होने की स्थिति में है। आर्थिक लाभ के लिए आपके प्रयास और तेज हो जाएंगे। आज आपको ऐसे व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है जिससे सहयोग लेना मुश्किल है। आपके व्यवहार या आपकी वाणी से किसी को बहुत दु:ख पहुंच सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। घरेलू मामलों पर ध्यान देना चाहते हैं।आर्थिक लाभ के लिए नए तरीकों पर विचार करना पड़ेगा। जीवनसाथी से आवश्यक सहयोग मिलेगा।

मीन: आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार विचार-विमर्श करते रहेंगे। आज किसी नए स्रोत से धन लाभ हो सकता है। लेन-देन को लेकर चिंता बनी रहेगी यद्यपि एक तरफ से लेकर दूसरी तरफ चुकारा कर देंगे। संतान को लेकर मन की चिंता कम हो जाएगी। आज उनकी कार्य दक्षता सामने देखने में आएगी या वे अपने किसी काम से आपके मन को प्रसन्न कर लेंगे। साझेदारी के मामले में आपको आवश्यक सहयेाग मिल जाएगा। आज कोई विशेष यात्रा करना चाहें तो लाभदायक रहेगी।