आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 मार्च 2020, 07:13 AM (IST)

मेष: आज कामकाज को लेकर मन में खूब उत्साह रहेगा। औसत से अधिक कार्य करेंगे परन्तु परिणाम इतने अच्छे नहीं रहेंगे। शाम को किसी मामले में समझौता वार्ता जैसी हो सकती है। घरेलू झगड़ों को सामान्य ढंग से ही निपटाने की कोशिश करें। व्यवसाय में एक दो कर्मचारियों को लेकर समस्या हो सकती है। आप साधारण रूप से ही व्यवहार करें। खानपान में अनियमितता भारी पड़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साझा भाव से काम करने में लाभ है।

वृषभ: आज किसी एक मामले में आपकी आशा के अनुसार ही भुगतान हो सकता है। भाई बहिनों के लिए आज अच्छा दिन है, उनसे मिलने जुलने का मौका मिलेगा या मन की बात कहेंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। किसी न किसी काम को बीच में छोडऩा ही पड़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। मित्रों के प्रस्ताव को गंभीरता से लें। व्यवसाय या नौकरी में आज कुछ नया कर दिखाने का मौका है, अन्य लोगों का सहयोग भी लेना पड़ेगा।

मिथुुन: आज वरिष्ठ लोगों का समर्थन मिलेगा। कार्यशैली में भी परिवर्तन लाने का लाभ मिल सकता है। वाहन संबंधी सुख सुविधा बढ़ेगी। नए वाहन का विचार कर सकते हैं। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी परन्तु कोई न कोई एक समस्या परेशान करती रहेगी। छोटे भाई बहिनों को लेकर मन में चिंता रहेगी और उनकी किसी समस्या का समाधान करने में आप भारी रुचि लेंगे। दूसरे शहरों से काम निकालने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए नए कार्य में रुचि हो सकती है। कोई अन्य व्यक्ति भी रुचि ले सकता है। दैनिक लाभ बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज किसी काम को करने की जल्दी में गलतियां करेंगे। साथी लोगों के काम करने में स्वाभिमान संबंधी प्रश्न उठेगा। आवश्यकता के अनुसार ही बातचीत करें और अन्य लोगों को जरूरत से ज्यादा जानकारी नहीं दें। एक मामले में लाभ होगा तो दूसरे में हानि के संकेत हैं। बड़ी संस्थाओं से आपका व्यवहार बढ़ेगा और फायदा भी रहेगा। आज यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु वाहन की फिटनेस पर पूरा ध्यान दें। संतान के रुख को लेकर आप थोड़ा परेशान से रहेंगे। आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह: आज लोगों से सहयोग मिलेगा परन्तु फिर भी सहायक लोगों की कमी रहेगी। कोई मतभेद परेशान कर सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी परन्तु उनके व्यवसाय में लाभ होगा या उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज यात्रा स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य निष्फल हो जाएगा। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा। दोपहर बाद आपके स्वभाव में थोड़ी तेजी रहेगी और किसी न किसी के प्रति उपेक्षा का भाव जताएंगे। किसी दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा।

कन्या: आज साझेदारी में लाभ होगा। रिश्तेदारों से कोई लाभ मिल सकता है। कुटुम्ब के पुराने झगड़ों में कोई राहत नहीं मिलेगी बल्कि कड़वी वाणी का प्रयोग बात बिगाड़ सकता है। खर्चा ज्यादा होगा परन्तु बाद के लिए उम्मीद कर सकते हैं। भाग्य आपका साथ दे रहा है, कठिनाइयों के बीच भी कोई महत्वपूर्ण काम बनता हुआ नजर आएगा। किसी अजीज दोस्त की मदद करेंगे और थोड़ा सा समय भी साथ बिता सकते हैं। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है। यात्रा व भागदौड़ की थकान के बीच कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

तुला: आज कलह की परिस्थितियां रहेंगी। बहुत निकट के लोगों से अविश्वास रहेगा और इस कारण से आपका स्वयं का कार्यभार बहुत बढ़ जाएगा। लेनदेन के मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में नहीं आएं और अपनी स्वयं की बुद्धि से निर्णय लें। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए अनुकूल दिन की प्रतीक्षा करें। आज आपके धार्मिक क्रिया-कलापों में वृद्धि होगी और किसी अच्छे मन्दिर के दर्शन कर सकते हैं। खानपान की अनियमितता रहेगी पर शाम को घर परिवार के लोगों के साथ मिल-बैठकर समय बिताएंगे।

वृश्चिक: आज भागदौड़ का दिन है, लम्बी यात्रा करेंगे। आर्थिक परेशानियों के बीच भी कोई न कोई लाभ की परिस्थिति रहेगी। ऋण के लेनदेन का भारी दबाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। घर में किसी बात को लेकर मन-मुटाव या कड़वाहट रहेगी परन्तु आप अत्यधिक काम में व्यस्त रहकर इस काम को भुला देंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपकी प्रतिष्ठा बढऩे वाली है। एक तरफ यश, प्रशंसा मिलेगी तो दूसरी तरफ अधिकार बढ़ेंगे। जीवन साथी के नाम से कामकाज में लाभ मिलेगा।

धनु: आज संतान को लेकर बन रही योजनाओं में कोई न कोई कमी रहेगी। आप मन ही मन शंकित रहेंगे। अपने पद संबंधी स्थिति को लेकर भी चिंतित रहेंगे। लेनदेन के मामलों में स्पष्टता बहुत जरूरी है। कमाई के साधनों में थोड़ा और सरलता लाना जरूरी है। आपके स्वयं के या आपके किसी आदमी के कार्य से किसी को कष्ट हो सकता है। नौकरी में आज दिन अच्छा जाएगा और आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। गुप्त खर्चे करने पड़ सकते हैं।

मकर: आज कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धि हो सकती है परन्तु योजना बनाने के समय ही इसका ध्यान रखा जाए। आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। अकेले चलकर आपको हानि होगी परन्तु साझा भाव से काम करने से लाभ मिल सकता है। आपकी कार्यप्रणाली पर कोई आक्षेप आ सकता है। संतान के कार्यकलाप को लेकर मन में आशंकाएं रहेंगी, आपको चाहिए कि उन्हें व्यक्त कर दें। किसी व्यावसायिक मामले में आर्थिक लाभ अनुमान से कम होगा परन्तु उसको लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
कुंभ: आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तेज गति के कार्य में कोई गलती हो सकती है। आर्थिक लाभ का कोई नया अवसर हाथ लगे तो भुना लेना चाहिए। साझा भाव से काम करने में लाभ है। इस सयम शत्रुओं की चाल को समझना जरूरी है। कोई भी कार्य करें, उसमें रक्षा के बारे में जरूर सोचिए। भागीदारी के मामले गति पकडऩे ही वाले हैं। आपके धैर्य का परीक्षण हो सकता है। शाम तक मानसिक संतुलन बनाए रखें।
मीन: आज अपने आपको सिद्ध करने के लिए कोई नया प्रयास करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थितियां सुधर सकती हैं परन्तु कोई न कोई नई बाधा परेशान करेगी। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा परन्तु पर-प्रपंच में पडऩा उचित नहीं है। आज कोई साहसपूर्ण निर्णय करना पड़े तो कर डालना चाहिए। ग्रह स्थिति अच्छी है। शत्रुओंं पर आप भारी पड़ेंगे। कोई अच्छा समाचार मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।