lockdown: जयपुर से मजदूरों का अपने गांव की ओर पलायन जारी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 29 मार्च 2020, 1:18 PM (IST)

जयपुर। कोरोनो संकट और लाकडाउन के चलते जयपुर में फैक्ट्रियों के बंद होने से रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में मजदूर आगरा रोड से भरतपुर, धौलपुर, आगरा, भिंड ,मुरैना जाते हुए देखे गए। जब उनको बताया कि सरकार ने आपके लिए बसों की व्यवस्था कर दी है, तो उनका कहना था कि वे बसें जयपुर से ही भरकर आ रही हैं, बीच रास्ते में कोई बस रोक रहा है और ना ही सवारियां उनको रोकने दे रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उभरकर यह आया है कि जो लोग रास्ते में चल रहे हैं, जो दिहाड़ी मजदूर जयपुर से निकल चुके हैं और अब कोई दौसा खड़ा है, कोई करौली खड़ा है, कोई मेहंदीपुर बालाजी खड़ा है तो इन सवारियों को किस प्रकार बसों में बिठा कर अपने गांव पहुंचेगा । करौली जाने वाले महेश गुर्जर ने बताया कि वह कल दोपहर में रवाना हुए थे, बीच रास्ते में कई जगह दानदाताओं ने उनको भोजन चाय-पानी की व्यवस्था की, लेकिन बीच रास्ते में लिवाने के लिए कोई बस नहीं आई, ऐसे में पैदल जा रहे हैं ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कुछ ऐसा ही कहना घनश्याम बैरवा का भी था। सरकार को 4 दिन क्यों इंतजार करना पड़ा? बसों को भेजने के लिए, जब बसे आनी ही थी तो 4 दिन पहले बसे लगाते तो उसका भी फायदा होता,सड़कों पर भीड़ कम होती और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता। जब लोगों के पास खाने-पीने का समान समाप्त हो गया, पैसे खत्म हो गए, फैक्ट्री मालिकों ने उनको चलता कर दिया, वे क्या करते हैं ? वे भी अपने गांव की ओर पैदल जा रहे हैं, ऐसे में सरकार को चाहिए कि बीच रास्ते में उनके लिए व्यवस्था की जाए, उनके गंतव्य तक ले जाया जा सके।