आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 28 मार्च 2020, 01:29 AM (IST)

मेष: आज आपके कार्यक्रमों में संशोधन की आवश्यकता पड़ जाएगी। आज व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। साझे भाव से करने में लाभ होगा। अन्दरुनी विवादों पर चुप रहना ही ठीक है। आपने कुछ भी बोला तो बात बिगड़ जाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। आए हुए धन का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। आय ठीक-ठीक होगी। कार्य विस्तार बहुत पैसा मांग रहा है। गुप्त खर्चे भी हो सकते हैं। आज मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है।

वृषभ: आज बाहरी शहरों से जो काम निकलना है, उस पर ध्यान देना जरूरी है। एक जगह टिक कर ही इस काम को करें। स्थानीय भागदौड़ लाभ दे सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। आज संतान की तरफ से आर्थिक मदद हो सकती है। आज सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। आपको अनायास ही कोई नई सुविधा मिल सकती है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे। व्यावसायिक शत्रुओं को लेकर किसी नई नीति पर चर्चा करेंगे। समय आपके पक्ष का बना है। निजी रिश्तों को लेकर मन में थोड़ी सी चिंता रहेगी और उसके समाधान की दिशा में काम करेंगे।

मिथुुन:
आज तेज गति से काम करेंगे बल्कि कार्य कौशल का परिचय भी देंगे। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा शुभ रहेगी। जीवनसाथी से सौहार्द्र बढ़ेगा, उनके नाम के व्यवसाय में लाभ होगा। यदि अविवाहित हैं तो सगाई संबंध की बात तेज हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में अच्छी प्रगति रहेगी। अनुमान से कम सफलता मिलेगी परन्तु फिर भी काम ठीक रहेगा। लाभ का कोई नया रास्ता खुल सकता है। आज कोई व्यावसायिक वार्ता चले तो आपको लचीला रुख अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज आत्म सम्मान को लेकर आप ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। कामकाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी दिन अच्छा जाएगा पर मन अशांत रहेगा। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी और पूजा-पाठ की पद्धति में परिवर्तन करने की सोचेंगे। घरेलू विवादों में आपको ध्यान देने की जरूरत है। कोई चीज पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ेगा। हाथ में पैसा आया नही कि खर्चा शुरू कर देंगे। ऋण को लेकर आप बहुत सावधान रहेंगे। लेनदेन में आपकी साख बढ़ेगी। आज दवाइयों का खर्चा कुछ ज्यादा ही होगा।

सिंह:
आज हानि को बचाने की चेष्टा करें। लेनदेन को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। किसी नए स्रोत से ऋण लेने की चर्चा करेंगे। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से काम करने की जरूरत है। आपसी विवाद यथावत चलेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां रहेंगी, हर बात आपके मन की नही होगी। दोपहर बाद काम बीच में ही छोड़ देने की इच्छा होगी। पित्त विकार से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब के मामलों में कोई निराशाजनक स्थिति झेलनी पड़ सकती है।

कन्या:
आज विवाद के मामलों में सावधानी के साथ अपना पक्ष रखें। किसी जटिल समस्या का समाधान आज नही निकलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में कठिनाइयां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। विवाह संबंध की बातों में तेजी आएगी। आज खर्चा बहुत ज्यादा है। बाहर के लोगों से ज्यादा काम पड़ेगा। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है। साझेदारी के मामलों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। कामकाज में अधिक चतुराई की आवश्यकता पड़ेगी। आज सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

तुला: आज कठिन परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा। शत्रुओं को लेकर आप बहुत सतर्क रहेंगे। लेन-देन की स्थितियां कठिन रहेंगी। व्यवसाय में थोड़ी बहुत असहमति रहेगी। आज कोई गुप्त आय हो सकती है या अनुपात से अधिक लाभ मिल सकता है। निजी रिश्तों में सावधानी बरतें, समय थोड़ा कठिन है। कोई बात हाथ से नही निकल जाए। आज आपका आध्यात्मिक मामलों में ज्यादा मन लगेगा। पूजा-पाठ के तरीकों में परिवर्तन ला सकते हैं। संतान की समस्याएं यथावत रहेंगी, थोड़ा आपको ही समझौता करना पड़ेगा।

वृश्चिक: आज आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान की समस्याओं में कमी आएगी। उन्हें अचानक सफलता मिलने लगेगी। व्यवसाय में कार्य कुशलता बढ़ेगी। मन में अत्यधिक उत्साह रहेगा। आर्थिक लेन-देन की चिंता रहेगी। एक तरफ लाभ के आश्वासन रहेंगे तो दूसरी तरफ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी नई साझेदारी की बात चल सकती है। दाम्पत्य जीवन में तनाव में धीरे-धीरे कमी आएगी। आज किसी आयोजन जैसा माहौल रहेगा। दावत भी मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे।

धनु:
आज व्यवसाय कार्य में नीतियों को बदलने की आवश्यकता पड़ेगी। यात्रा कार्यक्रम में व्यवसाय को शामिल कर लेना चाहिए। निजी रिश्तों में थोड़ा निराशा का भाव रहेगा। आज उसे साधने की कोशिश करेंगे। आजकल में ही बिगड़े व्यावसायिक रिश्तों को ठीक करने की भी सोचेंगे। नए ऋण की कोशिश करेंगे। दैनिक लाभ और ऋण में तालमेल बैठाने की चेष्टा करेंगे। संतान की ओर से किसी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लेने में कोई हर्जा नही है। आज वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर: आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी साहसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है परन्तु समय पर निर्णय नही कर पाए तो योजना ही बदल जाएगी। आज यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा स्थगित कर देना ही ठीक रहेगा। संतान की समस्या में कमी आएगी, बाहरी सहयोग से काम बन जाएगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपको दुविधा रहेगी। कार्य क्षेत्र में अचानक पूछ बढ़ सकती है।

कुंभ: आज काम-काज को लेकर अपना मन स्पष्ट नही बना पाएंगे। काम-काज की प्राथमिकता को तय करना जरूरी है। आर्थिक मामलों में निर्णय करने से पहले सलाह कर लेना आवश्यक है। भागीदारी के मामलों में काम आगे बढ़ेगा, प्रगति होगी। व्यावसायिक विरोधियों को लेकर मन में कोई चिंता नही रहेगी। कार्यप्रणाली में अपने आप बदलाव आ जाएगा। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के नाम के काम में लाभ होगा, अचानक भुगतान आ सकता है।

मीन: आज काम-काज की शैली में सुधार आएगा। यात्रा सावधानी से करें, परंतु दक्षिण दिशा का त्याग करें। भागीदारी के मामलों में दिन अच्छा जाएगा, आर्थिक सुविधाएं बढ़ेंगी। धन प्रबंध को लेकर चिंता रहेगी। कोई गुप्त आय हो सकती है। व्यवसाय मामलों में नई दिशा मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। दोपहर बाद दिन अच्छा जाएगा। ऋण के पुनर्भुगतान में सुविधा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व मिलने की संभावना है। सामान्य अड़चनों के बाद काम पूरा कर लेंगे।