आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 मार्च 2020, 06:21 AM (IST)

मेष: आज किसी मामले में नई शुरुआत नहीं करें। व्यापार वार्ताओं को आज आप जारी रखेंगे, कोई निर्णायक परिणाम एक-दो दिन में आ सकता है। भागीदारी के मामलों मेेंं लाभ होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। नौकरी में आज आपको बहुत मान मिलेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। किसी गुप्त कार्य में आपको सफलता मिलेगी। भोजन में दिनभर अनियमतिता रहेगी।

वृषभ: आज मन नहीं लगेगा, काम भी आधे-अधूरे रहे जाएंगे। दिन मिश्रित परिणामों वाला है परंतु आपके किसी एक प्रमुख निर्णय पर आस-पास के सभी लोग सहमत हो जाएंगे। प्रेम संबंध में आपको थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अचानक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कोई अनजाना व्यक्ति आपको लाभ पहुंचा जाएगा।

मिथुुन: आज जिस व्यक्ति को काम देंगे वहीं आधा-अधूरा छोड़ देगा। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु आपके पीछे से सब-कुछ ठीक-ठाक रहने की संभावनाएं नहीं हंै। किसी खास व्यावसायिक मामले में कोई साहस भरा निर्णय ले सकते हैं। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। साथी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है या तो उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा या संबंधों को लेकर चिंतित से रहेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे होकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है, दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। किसी काम में ना चाहते हुए भी खर्चा करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के लिए आज आप कुछ भी करेंगे। उधार लेकर भी अपना काम चला सकते हैं। किसी अच्छे कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी या इनाम मिल सकता है। किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
सिंह: आज आपकी कार्यप्रणाली से एक-दो लोग सहमत नहीं हैं वह हर काम में अड़चन डालेंगे। आप निर्णय लेने में जितना अधिक समय बिताएंगे, वह नुकसान देगा। व्यावसायिक निर्णय तेज गति लें और किसी काम को छोडऩा हो तो बीच में ही छोड़ दें। लेन-देन को लेकर आज थोड़ी असुविधा रहेगी। देरी के लिए क्षमा मांगनी पड़ सकती हैं। नीतिगत निर्णय को लेकर भी छोटी-मोटी आलोचनाएं हो सकती है। यात्रा का विचार त्याग दें।
कन्या: आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। साझेदारी के मामले में लाभ होगा। किसी ऐसे कार्य से आय होगी। माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें उपहार मिल सकता है। संतान से बहुत नजदीकी रहेगी। अपने मन की बातें वे आपसे कर सकते हैं। घर-परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है। किसी विशेष समाचार की प्रतीक्षा करनी होगी। साथी से विशेष स्नेह मिलेगा। वे मन ही मन अत्यधिक प्रसन्न हैं, उनसे उपहार भी मिल सकता है।

तुला: आज आपको तकनीकी कौशल की ज्यादा जरूरत है। भाई-बहिन से या किसी निकट रिश्तेदार से ना तो आर्थिक सहयोग मिल पाएगा और ना ही शारीरिक सहयोग मिल पाएगा। घर की आंतरिक नीतियों को लेकर आप परेशान रहेंगे। दो में से एक के हितों का त्याग करना ही पड़ेगा। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है और किसी एक प्रमुख समस्या का समाधान देर रात तक निकल ही आएगा। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

वृश्चिक: आज कोई विशेष समाचार आपको मिल सकता है। आय बढ़ेगी, सम्मान बढ़ेगा, काम-काज में कौशल भी बढ़ेगा। कुछ विशेष लोगों से मिलना हो सकता है। लोग आपको आगे से आगे सहयोग करेंगे। आपके सार्वजनिक प्रभाव में वृद्धि होगी। काम में आ रही बाधा भी आज अचानक दूर हो जाएगी और इससे आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

धनु: आज विरोधियों के साथ आप विनम्रता का व्यवहार करें जिससे वे ज्यादा नुकसान नहीं करें। आजीविका के क्षेत्रों में आपके सहयोगी आज शानदार काम करके देंगे। कारोबारी यात्रा निष्फल हो सकती है और समय भी व्यर्थ जाएगा। आज दबाव में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें क्योंकि ऐसा करने से समस्याएं बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी ऑफिस से आज आपको खास सहयोग नहीं मिल पाएगा।

मकर: आज लाभ प्राप्ति के लिए आप अनुचित साधनों का प्रयोग कर सकते हैं जिनसे बचना जरूरी है। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और व्यवसाय में भी साख बढ़ेगी। भोजन में मिर्च-मसालों का प्रयोग कम करें। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्ते बहुत सम्मान पाएंगे। ऋणों के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभ: आज व्यापार में कौशल का परिचय देंगे जिससे कि आपको तुलनात्मक दृष्टि से अधिक फायदा होगा। व्यावसायिक सहयोगी या साझेदार अच्छा लाभ देंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ा सा सावधानी बरतें। भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें लाभ होगा और उनका सम्मान होगा। वे आपसे निकट संबंध रख सकते हैं। प्रेम संबंध यथावत चलेंगे। संतान की प्रगति को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे।

मीन: आज घर के अंदर भी सहयोग मिलेगा। आपके भागीदार नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं परंतु आपके ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई साहसिक निर्णय लेकर आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं। गुरु या पिता से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो मान सम्मान मिलेगा, यदि व्यवसाय करते हैं तो निश्चित लाभ मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आज का दिन आपका है और अनुपात से अधिक लाभ होगा।