कोरोना वायरस के खतरे से घरेलू उड़ानों पर लगाई रोक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 मार्च 2020, 5:48 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए घरेलू उड़ानों पर भी मंगलवार रात 12 बजे से रोक लगा दी गई है। नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए घरेलू उड़ानों पर भी मंगलवार रात 12 बजे से रोक लगा दी गई है। हालांकि, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी। एयरलाइंस को मंगलवार रात 12 बजे से पहले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए योजना बनानी होगी। महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है।
आपको बताते जाए कि देश में हर रोज करीब 6500 घरेलू उड़ानें होती हैं और हर साल 144.17 मिलियन यात्री सफर करते हैं। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 434 है।

दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी। एयरलाइंस को मंगलवार रात 12 बजे से पहले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए योजना बनानी होगी। महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है।आपको बताते जाए कि देश में हर रोज करीब 6500 घरेलू उड़ानें होती हैं और हर साल 144.17 मिलियन यात्री सफर करते हैं। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 434 है।दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे