COVID-19 की रोकथाम पर सम्मेलन में 200 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, चीन ने किया आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 मार्च 2020, 09:38 AM (IST)

बीजिंग। चीन ने यूरोप और एशिया के 19 देशों के साथ कोविड-19 की रोकथाम व नियंत्रण पर वीडियो सम्मेलन आयोजित किया। 19 देशों के सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों समेत 200 लोगों ने भाग लिया।

चीनी विज्ञान अकादमी, चीनी सीडीसी और पेइचिंग विश्वविद्यालय के प्रथम अस्पताल, चीनी सीमा शुल्क प्रशासन आदि संस्थाओं के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने महामारी के विकास की प्रवृत्ति, विशेषताओं और महामारी की रोकथाम, नैदानिक उपचार, सीमा शुल्क प्रशासन के संगरोध में चीन के अनुभवों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व योजना के अनुसार 2 घंटों का सम्मेलन वास्तव में चार घंटों तक चला। विभिन्न पक्षों के प्रतिनिधियों ने चीन के मजबूत रोकथाम कदमों और वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्य में अहम योगदान देने पर प्रशंसा की।

वुहान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं : डब्ल्यूएचओ


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बीजिंग। चीन के हुपेइ प्रांत के वुहान में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा कि वुहान ने कोविड-19 के मुकाबले में सफलता पाई है, जिससे दुनिया के अन्य क्षेत्रों के लिए आशा और साहस की शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप के बाद वुहान में कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ। वुहान से दुनिया के अन्य देशों को आशा की किरण नजर आई है कि सबसे गंभीर स्थिति को बदला जा सकता है, और साथ ही हमें सावधानी से काम करने की जरूरत है।