आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 मार्च 2020, 09:00 AM (IST)

मेष: आज अर्थ लाभ शाम तक नहीं हो पाएगा। कामकाज के सिलसिले में कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। कड़वी वाणी के प्रयोग से बचें। कार्यक्षेत्र में कौशल भी बढ़ेगा और सफलता भी बढ़ेगी। साझेदारी के मामले में बहुत लाभ होगा, संतान की ओर से प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। आर्थिक समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा।

वृषभ:
आज व्यावसायिक यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें, लाभ में रहेंगे। किसी नये कार्य का प्रस्ताव आए तो उस पर विचार कर सकते हैं। खर्चा बहुत है, उसके मुकाबले आय नहीं है और यह आपकी परेशानी का कारण रहेगा। प्रेम सम्बन्ध के मामले में थोड़ी सी गफलत हो सकती है। व्यर्थ का संदेह मन को परेशान करेगा।

मिथुुन: आज कहीं भी मन नहीं लगेगा। व्यवसाय के मामले में जरूर व्यस्त हो जाएंगे और लाभ भी रहेगा। अपनी कमाई के तरीके में थोड़ा बहुत परिवर्तन लाएंगे, थोड़ा सा कमाएंगे और उससे ज्यादा खर्च करेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उनको हर काम में सफलता मिलेगी। आपके पद प्रतिष्ठा सम्बन्धी लाभ रहेगा, नौकरी करते हैं तो पूछ बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज आपकी सोची हुई सभी बातें पूरी होंगी। व्यावसायिक मामलों में आपकी अपनाई हुई नई नीतियां सफलता की ओर ले जाएंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, साथी के नाम से जो कार्य है उसमें दैनिक लाभ बढ़ेगा। आपकी स्वयं की भी लोकप्रियता बढ़ेगी, यदि आप नौकरी करते हैं तो आज कोई शानदार उपलब्धि हो सकती है। सुख साधन बढ़ेंगे।

सिंह: आज प्रभावशाली लोग आपकी मदद करेंगे। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा, दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। यात्रा में भी किसी का साथ मिल सकता है। संतान के लिए दिन बहुत सुखद है, उनका सोचा हुए काम बनेगा। आपकी रीति-नीतियों को लेकर आस पास के लोग असंतुष्ट हो सकते हैं अत: कुछ संशोधन करना पड़ सकता है। आर्थिक दबाव बना रहेगा। बीच में छोड़ा हुआ काम अधूरा ही रह जाएगा।

कन्या: आज बिगड़े काम बनेंगे, बड़ा समर्थन मिलेगा। अपनी स्वयं की कार्य प्रणाली को लेकर थोड़ा बहुत भ्रमित रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो किसी वरष्ठि से गंभीर सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय करते हैं तो कानूनी जानकारों की सलाह लेनी पड़ सकती है। अधीनस्थ लोग या आपकी संतान बहुत शानदार काम करेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। निजी जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।


तुला: आज घर से बाहर के मामलों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी अच्छे फैसले की आपको आवश्यकता है जो शाम तक कर पाएंगे, आर्थिक लाभ बढ़ेगा या कोई अच्छा आश्वासन मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी बहस में नहीं पडऩा ज्यादा अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। दोपहर बाद सोचा समझा हुआ काम आगे बढ़ेगा, किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आवश्यक धन प्राप्ति अब आसान हो जाएगी। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। नये व्यावसायिक प्रस्ताव का स्वागत करें, हाथ से जानें नहीं दें। आर्थिक समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा।

धनु: आज कोई न कोई विवाद भी बना रह सकता है। काम-काज के मामले में शानदार प्रगति होगी और आप जैसा चाहते हैं, उसी ढंग से व्यवसाय को मोड़ दे सकते हैं। खर्चा खूब होगा परन्तु लाभ कम नहीं होगा। बाहर के शहरों से आय बढ़ सकती है। भागीदारी मामलों में थोड़ा सा असमंजस हो सकता है, थोड़ा बुद्धिमानी से काम लें। कोई अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो तो स्वीकार कर सकते हैं। पूजा-पाठ के लिए अधिक समय नहीं निकलेगा लेकिन कोई अन्य धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दावत का निमंत्रण रहेगा।


मकर: आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा, आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा परन्तु काली कमाई को जितना हो सकता है, उतना कम कर दें। अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है। भूमि-भवन के मामले अनुकूल जाएंगे। व्यावसायिक यात्रा के लिहाज से आज का दिन ज्यादा शुभ नहीं है, आप जितना अधिक परिश्रम कर रहे हैं, उसका कुल लाभ थोड़े दिन बाद मिलेगा।

कुंभ: आज दैनिक लाभ बढ़ेगा, यात्राएं लाभप्रद हो सकती हैं। व्यवासायिक प्रतिद्वंद्विता में आपको बहुत आगे ले जाएंगे। प्रेम सम्बन्ध में बहुत शांति रहेगी। भागीदारी के मामले लाभप्रद रहेंगे। माता की ओर से कुछ चिंता रहेगी। जीवन साथी के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाई, बहनों से सम्पर्क बढ़ेगा।

मीन: आज आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा, सोचे हुए काम में लाभ होगा। लेन-देन के काम में और पारदर्शिता आएगी। काम-काज में थोड़ी अड़चन रहेगी। पूजा-पाठ को लेकर आप थोड़ा भ्रमित से रहेंगे। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। आपको सम्मान मिलेगा और आपकी राय का आदर किया जाएगा।