कोरोनावायरस से भारत में 7 मौतें, 360 मामले,PM मोदी की अपील पर लोगों ने शाम 5 बजे बजाई थाली

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 मार्च 2020, 06:50 AM (IST)

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोनावायरस से भारत में अब तक 7 मौतें हुई हैं और कुल 360 लोग इससे संक्रमित हैं।
वहीं इसके प्रभाव को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर सरकारी प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसमें जनता का सहयोग भी मांगा गया, जिसे रविवार को बखूबी निभाया भी गया है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों ने जनता कफ्र्यू का भरपूर समर्थन किया। उन्होंने मौके की नजाकत को समझने के साथ अपनी इच्छाओं पर काबू रखते हुए घरों से नहीं निकलना ही मुनासिब समझा।
देश के सभी राज्यों में यह नजारा आम रहा। लोगों ने एक दिन पहले ही आज के लिए जरूरी सामान मैनेज कर लिया था। इस कफ्र्यू से आवश्यक सेवाओं को दूर रखा गया है और वे अनवरत जारी रहीं। विश्वव्यापी इस समस्या को सब मिलकर ही दूर कर सकते हैं और इसमें संयम के साथ हर इंसान का सहयोग अपेक्षित है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे