आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 मार्च 2020, 08:33 AM (IST)

मेष: आज सुबह से ही जल्दी काम शुरु कर देंगे और दोपहर तक भागदौड़ वाले काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण जायेगा परन्तु और दिनों की बजाय ज्यादा फायदा रहेगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है अगर सोच समझकर बनाएं। आपको ग्रहण काल में कोई भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। आज बहुत खर्चा होगा, जिस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रहेगा।


वृषभ: आज एसिडिटी संबंधी समस्या सुबह से ही हो सकती है। वाहन संबंधी सुविधा बनी रहेगी, जिससे स्थानीय भाग-दौड़ के काम कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। खर्चा बहुत ज्यादा है और आप एक आस में लगातार खर्चा करते रहेंगे। शाम को अर्थ प्राप्ति हो सकती है परन्तु वह सामान्य दर्जे की होगी। शाम को काम-काज से जल्दी निवृत्ति ले लेंगे।



मिथुुन: आज साझा भाव से काम करने का मन नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहने के बाद भी मन अशांत रहेगा। दावत का-सा माहौल तो बना रहेगा पर मन आधा ही रहेगा। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है और वे कोई खास काम सम्पादित कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपके उत्तरदायित्व बढ़ाए जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम प्रारम्भ कर सकते हैं। आज का दिन छोटे-छोटे कई अच्छे निर्णय करने का है। बकाया कामों को भी आज ढंग से पूरा कर पाएंगे। कार्यभार इतना अधिक होगा कि कोई ना कोई चल रहा काम भी बीच में छोड़ देंगे। संतान को लेकर किसी मामले में आप भ्रमित हैं। कुटुम्ब परिवार में किसी विवाद का हल नहीं निकल पा रहा है अत: स्थिति को यथावत चलने दीजिए। यदि नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपको मान्यता मिलेगी।


सिंह: आज संतान को लेकर जो योजना बना रहे हैं, उस पर आगे बढऩे का समय है। यदि वे कहीं नौकरी करते हैं तो नया अवसर मिल सकता है या लाभ होगा। आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर मामले को मोड़ दे सकते हैं। आज कम महत्व के कामों को छोड़ कर अधिक महत्व के काम को हाथ में ले लें, भाग्य आपके साथ है। लेन-देन के मामले में आप बहुत ही विनम्रता बरतें, इससे तुरन्त ही लाभ मिलेगा।



कन्या: आज व्यावसायिक यात्रा निष्फल हो सकती है। अपने कार्य स्थल पर भी टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। स्थानीय कार्यालयों में अनुकूल वातावरण मिलेगा और आपके काम बन जाएंगे। आपके अधीनस्थ लोग भी आज बहुत अच्छा काम करके देंगे। ऋण प्रबन्ध की समस्या यथावत बनी रहेगी। किसी भूमि या वाहन की बिक्री सम्बन्धी चर्चा बहुत जोर से चलेगी। मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, छोटी-मोटी पार्टी का आनन्द भी ले सकते हैं।



तुला: आज घरेलू विवादों से मुक्ति नहीं मिलेगी। मन बहुत अशांत रहेगा और अपने व्यावसायिक कार्य भी ढंग से सम्पादित नहीं कर पाएंगे। आप जितना प्रयास करेंगे, लाभ बढ़ता ही जाएगा। सरकारी लोग आज आपकी मदद करेंगे, यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, जैसा चाहेंगे, उसी ढंग से काम होगा। आज भागदौड़ के कारण भोजन संबंधी अनियमितताएं रहेंगी।



वृश्चिक: आज आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा और उसका कोई समाधान जल्दी से नहीं निकलेगा। आपका काम जैसे-तैसे निकलता रहेगा। किसी खास योजना पर आप बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे और बाधाओं के बावजूद भी शत्रु पर विजय पाएंगे। आज शाम को थोड़ी-बहुत बेचैनी रहेगी और बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा।



धनु: आज कामकाज में नवीनीकरण की आवश्यकता है। अपनी कार्य पद्धति को लेकर थोड़ा सा भ्रमित रहेंगे परन्तु किसी मित्र की सलाह पर आप आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत ही सावधानी बरतें आपके साथ षडय़ंत्र हो सकता है। कहीं ले देकर काम निकालने की प्रवृत्ति से बचें। आज इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और आप कोई बिगड़ा हुआ काम भी बना लेंगे।




मकर: आज काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा और स्थानीय भाग-दौड़ से काम भी नहीं चलेगा परन्तु मन पक्का रखें। आर्थिक दृष्टि स दिन ठीक जाएगा परन्तु तिकड़म से आया हुआ धन परेशान भी करेगा। संतान की बातों को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे। साझा भाव से किए जा रहे काम सफल रहेंगे, लोग और अधिक सहयोग करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आज पिता का प्रभाव बहुत बढ़ेगा।



कुंभ: आज अच्छा काम करने के बाद भी किसी बड़ी भूल की सम्भावना है, अच्छा हो कि किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेते समय आप अन्य लोगों से भी सलाह लें और पारदर्शिता बरतें। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है, उतना ही खर्चा भी बढ़ जाएगा। व्यक्तिगत सम्बन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा है, कोई नई बात सामने आ सकती है। भाग-दौड़ बहुत रहेगी परन्तु स्थानीय यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी।


मीन: आज सोचे हुए सभी काम बनेंगे। बाधाएं बहुत अधिक हैं परन्तु आपकी मदद करने वाले किसी प्रमुख व्यक्ति की सिफारिश ज्यादा काम करेगी। नौकरी करते हैं तो आपके लिए दिन शानदार जाने वाला है, चाहे बॉस हों या अधीनस्थ सभी प्रसन्न रहेंगे। संतान की प्रगति से भी आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई नयी सूचना मन में उत्साह भर देगी। संध्या के बाद थोड़ी सी कलह रहेगी, जिससे घर में अशांति हो सकती है।