MP कांग्रेस का दावा- ये अल्प विश्राम, सरकार गिराने के बाद शिवराज सिंह कमलनाथ के घर पहुंचे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 21 मार्च 2020, 08:13 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक ड्रामे का शुक्रवार को अंत हो गया है। कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराने से पहले ही राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार देर शाम शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के घर मुलाकात करने पहुंच गए।

मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के कुछ घंटों बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर दिया जो सुर्खियों में बना हुआ है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में दावा जताया कि 15 अगस्त को कमलनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस ट्वीट में सरकार की विदाई को बेहद अल्प विश्राम बताते हुए इसे संभाल कर रखने की सलाह तक दे डाली है। वहीं शुक्रवार देर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के घर जाकर उनसे मुलाकात की है। क्योंकि शिवराज सिंह चाैहान एक मिलनसार व्यक्ति हैं। इसके बाद कुछ समय तक दोनों ने बात की। इसके बाद शिवराज लौट गए।



मध्य प्रदेश कांग्रेस का यह ट्वीट सुर्खियों में है और इसे लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस अभी से ही आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गिराने की तैयारी में जुट जाएगी।

बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि आने वाले 6 माह में सरकार बदल जाएगी। वहीं, सचिन यादव ने दावा किया कि कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे