निर्भया को न्याय मिलने में देरी होने पर स्वाति ने कहा, हमें देश में कठोर प्रणाली की जरूरत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 मार्च 2020, 09:32 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने को पूरे देश के लिए एक जीत बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें देश में कठोर प्रणाली की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाई। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई।"

उन्होंने कहा, "ये सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है। विश्वास है बदलाव आएगा, जरूर आएगा। सत्यमेव जयते !"

निर्भया के गुनाहगारों को आज सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया गया। निर्भया के साथ दिसंबर 2012 में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे