आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 मार्च 2020, 08:39 AM (IST)

मेष: आज यात्रा का विचार हो तो उसे भी टाल दें। घर में साधारण सी चिंता रहेगी क्योंकि आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कामकाज में सुधार भी होगा और काम के घंटे भी बढ़ेंगे। एक-दो बड़े लोगों से भी मिलना हो सकता है जो आपकी समस्याएं हल करने में रुचि लेंगे। कार्य प्रणाली में थोड़ा सा संशोधन करके और लोगों की भी मदद लेना शुरु करें। आज पूरे दिन वाणी पर संयम रखें। आर्थिक समाधान आज एकदम से नहीं होगा परंतु आज भी कोई बड़ी जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा।



वृषभ: आज किसी अन्य की मदद लेंगे, भागीदारी के मामलों में भी लाभ की स्थिति में रहेंगे यद्यपि अंदर ही अंदर मनमुटाव सा रहेगा। समय भाग्यशाली बना है। खर्चा भी ऊंचा ही रहेगा। संतान की ओर से बड़ी मांग आ सकती है। काम-काज का विस्तार अगर दूसरे शहरों में हो भी तो आपके लाभ की सम्भावना भी ज्यादा है। पित्त संबंधी समस्याएं ज्यादा रहेंगी इसलिए मिर्च-मसाले का प्रयोग कम करें। व्यावसायिक निर्णयों में अधिक कौशल की आवश्यकता है, किसी की मदद लेना अच्छा रहेगा।



मिथुुन: आज कार्य स्थल से दूर जाना पड़ सकता है व्यवसाय के सिलसिले में किसी जगह पर नये सिरे से बातचीत करेंगे। आर्थिक दबाव आज बहुत ज्यादा रहेगा, आय तो होगी परन्तु जरूरत भी रहेगी। घर में वातावरण ठीक नहीं रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है वे अपनी योजनाओं के अनुसार काम करेंगे। काम-काज में सुधार भी आयेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी भी लाभ होगा। कोई अच्छा काम करने का श्रेय मिलेगा। मित्र और रिश्तेदार उत्साह के साथ मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे





कर्क: आज नई-नई योजनाओं पर विचार करेंगे और उनमें किसी पर अमल भी शुरु कर देंगे। किसी ऐसे काम में श्रेय मिलेगा जिसके पीछे आप कई दिनों से लगे हुए हैं। आज काम-काज की शैली में हल्का सा परिवर्तन ले आएंगे, जहां नहीं जाते हैं, वहां भी चले जाएंगे और अपना काम बना लेंगे। अचानक आय के योग बने हैं। संतान को लेकर मन में असमंजस बना रहेगा। चाहे उनकी शिक्षा हो चाहे व्यवसाय हो, कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। विवाद से सावधान रहें यद्यपि हानि नहीं होगी।




सिंह: आज आप अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। आज दोपहर तक छोटे-छोटे कई काम निपटाने में लगे रहेंगे परन्तु दोपहर बाद अपना विशेष काम करने में लग जायेंगे। संतान की समस्याएं बहुत ज्यादा हैं और उसके लिए परिवार के किसी अन्य सदस्य को ही आगे कर देना ठीक है। ऋण के लेन-देन में सुविधा हो सकती है। किसी नये व्यक्ति से मदद मिलेगी। घर-परिवार में मंगल कार्य होगा या किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है।





कन्या: आज आपका सम्मान बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप जो भी काम-काज हाथ में लेंगे समय पर पूरा होगा। किसी अन्य मामले में एक साहस भरा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपका काम-काज आगे बढ़े। एक जगह टिक कर काम नहीं कर पायेंगे, दूसरे शहरों में जाना पड़ सकता है। एक से अधिक स्रोत से आय होगी यद्यपि लाभ पर्याप्त नहीं होगा परन्तु भविष्य को देखकर उसी काम में लगे रहेंगे। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। मित्रों के साथ कई दिनों के बाद मिलना जुलना होगा और खर्चा भी आपका ही होगा। वाहन सुविधा बनी रहेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ है।






तुला: आज आपके आर्थिक अनुमान सही नहीं जा रहे हैं जितना आप सोच रहे हैं, आवश्यकता उससे बहुत ज्यादा है। आपका काम तो बनेगा परन्तु कोशिश भी उतनी ही ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी के मन में षडय़ंत्र जैसी धारणा चल रही है। व्यवसाय के मामले में कानूनी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। आज यात्रा लाभ दे सकती है। आपके मातृ पक्ष के लिए समय शुभ बना हुआ है। घर की कलह से किनारा कर लें और काम में व्यस्त हो जाएं।



वृश्चिक: आज आपको मित्रों से सलाह करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और अनुपात में इतना लाभ नहीं होगा। लम्बी अवधि के उद्देश्य के लिए आपको अधिक धन की आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु कोशिश करेंगे परन्तु आपके विरुद्ध सफल नहीं हो पायेंगे। शत्रुओं को नुकसान हो सकता है। कुटुम्ब के मामलों में कलह की सी स्थिति बनी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो आज श्रेय का दिन है।




धनु: आज उपलब्धि आधी-अधूरी ही रहेगी परन्तु काम-काज में गति आ जायेगी। यात्रा बिलकुल नहीं करें, यात्रा अशुभ रहेगी। संतान की तरफ से मन में चिंता रहेगी, उनकी शिक्षा-दीक्षा या व्यवसाय को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। काम-काज के संचालन के लिए कोई गलत तरीका आजमाने की बात आ सकती है, आपको बचना चाहिए। आज कोई दावत का अवसर मिल सकता है।




मकर: आज आप किसी काम के लिए भारी भाग-दौड़ करेंगे और शाम तक काम को सफल बना लेंगे। दूसरे शहर की यात्रा लाभ दे सकती है। भूमि-भवन से सम्बन्धित मामले में गति आएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन शानदार है, हर दांव सीधा पड़ेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो साधनों की पवित्रता का ध्यान रखें। कोई न कोई अनुचित कार्य करने का दबाव रहेगा। साझेदारी के मामले में सफलता मिलेगी। साथी के नाम से कोई व्यवसाय है तो उसमें लाभ की परिस्थितियां बन रही हैं।




कुंभ: आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा, बहुत सारा बकाया काम आज निपटा लेंगे। मन में कामकाज का संतोष बना रहेगा। तकनीकी कौशल लाभ दे सकता है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी, सम्बन्ध और अच्छे हो जाएंगे। व्यवसाय क्षेत्र में किसी नये व्यक्ति से बात आगे बढ़ेगी, साथी के नाम से किये जा रहे कार्य में लाभ होगा और वह प्रतिदिन बढ़ेगा। घर-परिवार की कुछ बातें चिंता उत्पन्न करेंगी।




मीन: आज प्रात: से ही मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। काम-काज की गति तेज हो जाएगी और उसमें कोई नवीन प्रयोग भी आप करेंगे। नये लोगों से बातचीत का लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यालयों से या दूसरे दफ्तरों से कामकाज बनते चले जाएंगे। आज काम बहुत ज्यादा और आपको ना तो पूजा-पाठ का ज्यादा समय मिल पााएगा और ना ही भोजन समय पर कर पाएंगे। कुटुम्ब की बातों से चिंता रहेगी। वायु विकार परेशान करेंगे, अत: उपाय कर लें।