Holi 2020:होलिका दहन में राशिनुसार ये चीजें अर्पित करने से मिलेगा आपको लाभ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 मार्च 2020, 12:42 PM (IST)

आज होलिका दहन और 10 मार्च अर्थात मंगलवार को रंगों से होली खेली जाएगी। हिन्दू धर्म में यह त्योहार बहुत महत्व रखता है। इस दिन बाहर रहने वाले लोग अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए आते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, जिसे आम बोल चाल में रंगों का त्योहार भी गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार, यह त्योहार दो दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में अधर्म की प्रतीक होलिका का दहन किया जाता है। धर्म के प्रतीक को बचाया जाने का कार्य को अंजाम दिया जाता है। इसके दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है। यह होली भाईचारा का संदेश देती है।


यहां जानेंगे राशि के अनुसार होली में क्या डालें...


मेष- यह राशि वाले होलिका दहन के दौरान काला तिल डालने चाहिए और अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

वृष- यह राशि वाले होलिका में मक्के का लावा डालना चाहिए और अपने दाम्पत्य जीवन को बेहतर करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

मिथुन- यह राशि वाले होलिका दहन के दौरान गुड़ डालना चाहिए और अपनी नौकरी में आ रही मुश्किलों को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




कर्क- यह राशि वाले होलिका में अनाज की बालियां डालनी चाहिए और अपने मन की समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।


सिंह- यह राशि वाले होलिका दहन में चन्दन की लकड़ी डालनी चाहिए और अपनी नौकरी में व स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना करनी चाहिए।

कन्या- यह राशि वाले होलिका में काले तिल और गुड़ डालना चाहिए और अपनी रक्षा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

तुला- यह राशि वाले होलिका दहन में पीली सरसों डालनी चाहिए और अपने चंचल मन को बेहतर करने की प्रार्थना करें।

वृश्चिक
- यह राशि वाले होलिका दहन में धान अर्पित करना चाहिए और अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि



धनु- यह राशि वाले होलिका दहन में मक्के के लावे डालने चाहिए और अपने परिवार के सुख और शांति की प्रार्थना करें।

मकर-
यह राशि वाले होलिका दहन में घी अर्पित करना शुभ होगा और अपने अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करें।


कुंभ- यह राशि वाले होलिका में कपूर अर्पित करना शुभ होगा और अपनी अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

मीन- यह राशि वाले होलिका दहन में लकड़ी डालनी चाहिए और इसके बाद अपने संतान की उन्नति की व स्वयं के बेहतर स्वभाव की प्रार्थना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर