आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 मार्च 2020, 08:13 AM (IST)

मेष: आज यात्रा को लेकर मन में दुविधा रहेगी। संतान को सांैपे गए कामों में सफलता मिलेगी। वे नए ढंग से भी सोच सकते हैं। आपको उनके दृष्टिकोण को स्वीकार करने में हानि नहीं होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन के प्रयोग से कष्ट हो सकता है। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा और आप कुछ नया भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे व्यवसाय में लाभ होगा या काम आगे बढ़ेगा। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा, आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ: आज यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। खर्चा व परेशानी ही हाथ लगेगी। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। आप नए साधन जुटाने की चिंता ज्यादा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की बहुत ही चिंता करनी पड़ेगी। कोई नई बात सामने आ सकती है। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा और कई पुराने संबंध जीवित हो जाएंगे।



मिथुुन: वैवाहिक जीवन में समय शुभ है परंतु किसी मामले को लेकर आंतरिक विरोध प्रबल रहेगा। व्यावसायिक विरोधियों के विरुद्ध आप कोई कदम उठाना चाहते हैं परंतु आपके मन में एक हिचक सी ही रहेगी। संतान की तरफ से कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है जिसे गुण-अवगुण के आधार पर आप स्वीकार कर सकते हैं। व्यवसाय में भागीदारी के मामले में समय शुभ बना हुआ है, लाभ भी बढ़ेगा। घर-कुटुंब में किसी विवाद को लेकर आप अपने रुख में परिवर्तन नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्क: आज नए संपर्क बनेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है, लोगों का सहयोग लेना पड़ जाएगा। भूमि-भवन संबंधी बात चर्चा में रहेगी। भूमि पर ऋण को लेकर भी आप कहीं कोई प्रस्ताव दे सकते हैं। जीवनसाथी के लिए यह शानदार समय बना है और उनके नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। पिता की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस के रुख से भी चिंता रहेगी।,
सिंह: आज अधिक लोगों से मिलना-जुलना कम कर सकते हैं। संतान इस समय बहुत मददगार है। उनका समय अच्छा चल रहा है और उनको लेकर बनाई गई कोई योजना सफल हो सकती है। किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। कारोबारी यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा साधारण ही रहेगी, आगे के लिए आश्वासन मिल सकता है। भागीदारी के किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। किसी बड़े मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कन्या: आज भूमि-भवन या वाहन से संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। नए लोग आपसे मिलेंगे और आप उनके साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे, इसकी चर्चा करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहे हैं पर मन ही मन आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद निर्णय लेंगे तो ही अच्छा रहेगा। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो उन्हें कोई उपहार मिलेगा या लाभ होगा।



तुला: आज अपने किए जाने वाले भुगतान को लेकर भी आप थोड़ा बहुत चिंतित से रहेंगे और उसके लिए कोई ना कोई प्रयास करेंगे। ना केवल घर में बल्कि कार्यस्थल पर भी आज माहौल अच्छा नहीं रहेगा और असहमति उभरकर सामने आएगी। घर-परिवार में मिलना-जुलना होगा और कई दिनों बाद काफी सारे लोग एक साथ मिलेंगे। दावत अवश्य खाएं परंतु सावधानी के साथ। भाई-बहिनों के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक: आज प्रसिद्धि पाने के लिए कोई काम किया जा सकता है। नए उपायों को काम में लेंगे। आज इतना लाभ नहीं दिख रहा है जितना कि खर्चा। काम-काज को तेज गति से करने की चिंताएं मन में बनी रहेंगी। यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु यात्रा के परिणाम शुभ रहेंगे। यात्रा से आर्थिक लाभ भी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दवाइयों पर खर्चा बढ़ रहा है।

धनु: आज का दिन बहुत शुभ परिणामों वाला है, अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है। चल रहे भारी खर्चों के बीच आज का दिन मददगार है। अपना प्रभाव बढ़ाने की दृष्टि से आप कोई छोटी-मोटी कार्यवाहियां कर सकते हैं। किसी ऐसे काम में खर्चा करना पड़ जाएगा जो आपको नहीं करना चाहिए। जीवनसाथी के लिए आज का दिन अच्छा है, उनकी सुख-सुविधा जुटाने के लिए आप कुछ काम कर सकते हैं। किसी खास जगह पर वाणी का कौशल आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा।


मकर: आज आर्थिक लाभ तो बढ़ेगा परंतु उसके लिए कुछ तिकड़म का भी प्रयोग आप करेंगेे। आज यात्रा को टालने में ही नुकसान हो सकता है। वाहन को कष्ट हो सकता है। रक्त विकार परेशान करेंगे अत: खान-पान में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। किसी खास समाचार के कारण आपके आत्म-विश्वास की बहुत वृद्धि होगी। मित्रों से मिलना होगा, आपसी सहयोग बढ़ेगा और व्यवसाय के संबंध में कोई महत्वपूर्ण प्रगति होगी। यदि नौकरी करते हैं तो किसी खास वजह से ही आपकी प्रतिष्ठा बढऩे ही वाली है।

कुंभ: आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। यात्रा-प्रवास लाभ देगा। काम-काज में संशोधन करने की आवश्यकता पड़ सकती है। भाग-दौड़ के काम में कई गलतियां छोड़ेंगे। अचानक लाभ भी मिल सकता है। कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। दूर स्थान की यात्रा हो सकती है और अन्य शहरों से लाभ भी हो सकता है। भाई-बहिन की तरफ से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। बाहरी सहयोग मिलेगा और उसके कारण कई काम आसान से हो जाएंगे। पिता के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।

मीन: आज का दिन भाग्यशाली है। आज धार्मिक कार्य में मन तो लगेगा परंतु समय ज्यादा नहीं दिख रहा है। यदि व्यवसाय करते हैं तो जोखिम भरा कोई काम कर सकते हैं, उसका लाभ आपको मिलेगा। किसी खास बाधा को हटाने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। माता-पिता के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा और उन्हें अच्छे समाचार मिलेंगे।