पंजाब : बारिश से छत गिरी, छह महीने के जुड़वा बच्चों सहित 4 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 मार्च 2020, 11:47 AM (IST)

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते छत गिरने से छह महीने के जुड़वां बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुल चक इलाके में बबलू सिंह कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक बच्चा बच गया है। दुर्घटना के वक्त परिवार के लोग अपने कच्चे घर के भूतल पर सोए हुए थे। सूचना पाकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद में दमकल और पुलिसकर्मियों ने पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। यहां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने परिवार के लोगों को मृत घोषित कर दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे