मुंबई। अभिनेता साकिब सलीम '83' के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में अपने सह-अभिनेता रणवीर सिंह से काफी प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
रणवीर के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछे जाने पर साकिब कहते हैं, "रणवीर एक बेहद सहज इंसान हैं, इसलिए एक प्रकार से हमें अपने समीकरण पर कोई काम नहीं करना पड़ा। सब कुछ बेहद स्वाभाविक तौर पर हुआ, क्योंकि वह एक बेहद प्यारे और खुले दिमाग वाले इंसान हैं। वह आपके पास हमेशा आपको गले लगाने के लिए बाहें फैलाकर आते हैं। वह एक सहृदय व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता है कि हमें उनके साथ समीकरण बनाने में कोई मेहनत करनी पड़ी।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित
इस फिल्म में साकिब उस वक्त टीम के उप-कप्तान मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका
निभा रहे हैं। अमरनाथ को उनकी टीम के सदस्य जिमी के नाम से जानते थे और वह
टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव के काफी करीबी मित्र थे।
फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी