हनी सिंह का नया सॉन्ग 'लोका' हुआ रिलीज, देखें Video

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 मार्च 2020, 4:01 PM (IST)

मुंबई। मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने नए गीत को रिलीज किया है, जिसका शीर्षक 'लोका' है। उनका यह गाना पार्टी थीम पर आधारित है। स्पैनिश में 'लोका' का मतलब पागलपन से है। हनी ने अपने इस गाने को सिमर कौर के साथ मिलकर गाया है। हनी ने लिल गोलू के साथ मिलकर इस गाने को लिखा व इसे संगीत दिया है।

हनी ने कहा, "'लोका' एक बेहतरीन गाना है, जिस पर सभी थिरकना पसंद करेंगे।"

वह आगे कहते हैं, "मेरे पास इसे लेकर पहले से मोटे तौर पर एक लिखा-जोखा तैयार था और इसी के आधार पर इस पूरे गीत को महज दो मिनट के अंदर तैयार किया गया।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

'मखना' और 'गुर नालो इश्क मिठा' जैसे गानों के बाद यह हनी और म्यूजिक लेबल टी-सीरीज का हालिया सहयोग है।

बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार के टी-सीरीज के साथ बॉबी सूरी और स्वयं हनी सिंह द्वारा निर्मित इस गाने में हनी के विपरीत निकी पिकी हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव