अब आगरा में मिले कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध, इटली से आए व्यक्ति के संपर्क में थे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 03 मार्च 2020, 2:11 PM (IST)

आगरा। देश में कोरोना वायरस को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद अब आगरा में कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध मिले हैं। ये वही लोग हैं, जो इटली से आए शख्स के संपर्क में थे। इटली का शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अभी इन सभी 6 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और इनके सैंपल को पुणे के मेडिकल लैब में भेज दिया गया है।

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 23 लोगों की पहचान की गई जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। प्राप्त 13 लोगों की रिपोर्ट, जिनमें से 6 लोगों ने COVID-19 के लक्षण दिखाए थे और उन्हें अलग-थलग कर दिया गया था। उनका नमूना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया।
सरकार ने बताया कि आगरा में 6 लोग ऐसे मिले हैं, जिनमें कोरोना वायरस (COVID-19) के लक्षण प्राप्त हुए हैं। इन 6 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही इनके सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ विरोलॉजी (एनआईवी) में भेज दिया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

स्वास्थ्य विभाग के आला-अफसर सक्रिय हो गए हैं। कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है।

आपको बताते जाए कि इटली से आए जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, उसने आगरा में एक पार्टी का आयोजन रखा था। पार्टी में नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के 2 बच्चों समेत 5 लोग शामिल हुए थे। पार्टी में इसके अलावा आगरा के कई लोग भी शामिल हुए थे।