मेष:- आर्थिक दृष्टि से समय साधारण है, कहीं से कुछ लाभ प्राप्ति हो सकती है परन्तु पुनर्भुगतान भी करना ही पड़ेगा। काम के सिलसिले में कहीं कोई लेनदेन करना पड़े तो सावधानी रखें, मामला उल्टा नहीं पड़ जाए। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है परन्तु खर्च बहुत अधिक होगा। जन्म स्थान से दूर कमाई का योग बनता है अत: आप इस तरह का कोई निर्णय ले सकते हैं। भाई-बहिनों के लिए समय ठीक नहीं है। घर में स्त्री वर्गों के लिए अधिक कष्ट हैं।
वृषभ:- एक तरफ आज लाभ का दिन है तो दूसरी तरफ संतान पक्ष के लिए बहुत खर्चीला दिन है। संतान की संगत इन दिनों अच्छी नहीं है अत: उन्हें व्यस्त रखने का उपाय करना चाहिए। आर्थिक लाभ से कुछ नया करने की सोच सकते हैं। यात्रा में कहीं कष्ट नहीं आ जाए। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे। आज भोजन में कड़वी चीजों का स्वाद बढ़ेगा। वाणी पर भी नियंत्रण रखें क्योंकि कोई न कोई विवाद आ सकता है। साहसभरा कोई भी काम करने को मिले, आप कर डालिए।
मिथुन:- प्रात: से ही मन में उच्चाटन का भाव बना रहेगा। घर छोडक़र बाहर जाकर काम करने की इच्छा रहेगी। इन दिनों मित्र बढ़ेंगे परन्तु आज किसी एक से संबंध कम हो सकते हैं। पिता के लिए शुभ दिन है और उन्हें विशेष सम्मान मिल सकता है। घर में कलह के अवसर बढ़ रहे हैं। आज किसी दावत में निमंत्रण मिले तो आपको जाना चाहिए। जीवनसाथी की सहमति नहीं हो तो भी आपको कोशिश करनी चाहिए। प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी बरतें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क:-
आज सुबह से ही कई तरह की चिंताएं मन में रहेंगी। संतान से संबंधित,
कारोबार से संबंधित और किसी मित्र के व्यवहार से संबंधित। किसी नजदीकी
व्यक्ति के व्यवहार से आप मन ही मन खिन्न रहेंगे और उसका समाधान करने की
सोचेंगे। छोटे भाई बहिनों के लिए थोड़ा बहुत परेशानी का समय हो सकता है।
सरकारी लोग आपकी मदद करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो नियोजक प्रसन्न रहेंगे।
प्रेम संबंधों में सामान्य सी चिंता मन में रहेगी।
सिंह:-
सुबह पहले उठते ही आर्थिक समस्याएं या होने वाले लाभ को लेकर मन ही मन
चिंतन चलता रहेगा। आज कम प्रयास में अधिक लाभ हो सकता है। एक से अधिक लाभ
हो ऐसी संभावनाएं बन रही हैं। संतान का व्यवहार मन को विचलित कर सकता है।
संतान के जीवन में कोई न कोई समस्या ऐसी चल रही है जिससे आप परेशानी अनुभव
करेंगे। घर परिवार में सामान्य बातों को छोडक़र बाकी सबकुछ ठीक है। भूमि या
भवन संबंधी कोई गतिविधि आगे हो सकती है।
कन्या:-
दैनिक कामकाज में कुछ अड़चनें चल रही हैं। उनका समाधान खोजने की चेष्टा आप
करेंगे। आपके व्यावसायिक वातावरण में कोई बड़ी कमी चल रही है। आर्थिक लाभ
के अवसर हाथ में आकर भी निकल रहे हैं। आज यात्रा बिल्कुल नहीं करें क्योंकि
वाहन से कष्ट आ सकता है। भागीदारी के कामों में सफलता तो मिलेगी परन्तु
समस्या भी साथ-साथ ही चलती रहेगी। जीवनसाथी के लिए समय अच्छा है परन्तु
प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। बाहरी मामलों में
लाभ हो सकता है।
तुला:-
आज मिलजुलकर काम करने में ही भलाई है। आप अकेला चलने की कोशिश करेंगे तो
सफलता आधी रह जाएगी। इन दिनों आर्थिक दबाव भी बहुत अधिक है और ऋण लेने की
परिस्थितियां हमेशा ही हैं इसलिए जोखिम को बांटकर चलें और कई लोगों का
सहयोग लें। नियम विरुद्ध कोई कार्य न करें और न कहीं से कराने की चेष्टा
करें अन्यथा आपके कष्ट बढ़ेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न नहीं
हैं और यदि व्यवसाय कर रहे हैं तो सरकारी लोगों से थोड़ा बहुत परेशान हैं।
वृश्चिक:-
आज आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई बहिनों के लिए शानदार दिन है और उन्हें
अपने आजीविका क्षेत्र में लाभ होगा। संतान की गतिविधियों से आप थोड़ा बहुत
अप्रसन्न रहेंगे परन्तु आगे चलकर यह अप्रसन्नता दूर हो जाएगी। आज दावत का
निमंत्रण रहेगा। पाचनतंत्र के विकार भी परेशान कर सकते हैं और उन्हें
खानपान की सावधानी से ही ठीक किया जा सकता है। कहीं मिल-जुलकर खाना-पीना भी
कर सकते हैं। कोई यात्रा व्यावसायिक यात्रा में बदल सकती है। खर्चे का पता
ही नहीं चलेगा। आज किसी कारण से मन में क्रोध का आवेश रहेगा।
धनु:-कठिनाइयों
के बावजूद आज आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और आजीविका स्थल पर आपकी पूछताछ
बढ़ेगी। आज किसी समस्या के समाधान में आप आगे रहेंगे और उसका मनोवैज्ञानिक
लाभ आपको मिलेगा। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। आप कामकाज में अपना मन
लगाएंगे तो ध्यान बंटा रहेगा। आपका पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा, मन ही मन
बहुत क्लेश रहेगा। आप कोशिश करें कि आपके मन का संतोष किसी और के लिए
परेशानी का कारण नहीं बन जाए।
मकर:-
आज यात्रा का विचार त्याग दें। यदि माता-पिता आस-पास ही रहते हैं तो उनसे
मिलने या बातचीत करने का सौभाग्य मिलेगा। किसी बात को लेकर कहीं विरोध चल
रहा है तो उसमें आपकी विजय के आसार हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा और
कहीं से सीमित आर्थिक लाभ होना संभव है। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा, पुराने
मित्रों से मिलना संभव है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे।
दिनभर की परेशानियों के बीच भी एक खुशी का समाचार ऐसा मिल सकता है जिसके
कारण आज की शाम अच्छी जाएगी।
कुंभ:-
आज कामकाज के सिलसिले में कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा तो
सफल रहेगी पर वाहन संबंधी कष्ट आ सकते हैं। पित्त से परेशान रहेंगे।
घर-कुटुम्ब में किसी विशेष मुद्दे को लेकर बड़ी चर्चा होगी। ऐसा लगेगा कि
कोई सहमति नहीं बन पाएगी परंतु शाम को सब-कुछ ठीक हो जाने वाला है। आज
व्यवसाय में ऐसे कार्य ना करें जो अनुचित हों। संतान की तरफ से छोड़े
चिंतित रहेंगे। शत्रु अपनी शत्रुता निभाएंगे परंतु आपका कुछ बिगाड़ नहीं
पाएंगे। आज थोड़ा सा समय अध्ययन-अध्यापन में भी बीतेगा।
मीन:-
आपके मन में अपार आत्म-विश्वास है परंतु फिर भी अपने पद या परिस्थिति को
लेकर मन ही मन काफी चिंतित रहेंगे। कोई ऐसी घटना आएगी जिसके कारण आप मन ही
मन बहुत अशांत रहेंगे। आज गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। ध्यान कहीं और
रहेगा और गाड़ी किधर और चलाएंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। यदि आप
नौकरी करते हैं तो बॉस की नाराजनी झेलनी पड़ सकती है परंतु व्यवसाय करते
हैं तो सरकारी मशीनरी से थोड़ी नाराजगी रहेगी। बड़ी सभा में कोई ऐसा शब्द
ना बोलें जिससे आपकी यश-प्रतिष्ठा पर आँच आएं। आज बहुत गरिष्ठ भोजन खाने को
मिलेगा और दावत में सम्मान भी बढ़ेगा।