मध्य प्रदेश : सिंगरौली में NTPC की दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराई, 3 की मौत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 मार्च 2020, 11:48 AM (IST)

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एनटीपीसी की दो मालगाड़ियां आमने-सामने से टकरा गई, जिसके चलते दोनों गाड़ियों की बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, "रविवार को एनटीपीसी संयंत्र की दो मालगाड़ियां बैढ़न थाना क्षेत्र में आमने-सामने से टकराई गई।

यह हादसा सुबह लगभग छह बजकर 10 मिनट पर हुआ, इनमें एक मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी वहीं दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी खाली थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।"

सूत्रों का कहना है कि, एनटीपीसी संयंत्र तक कोयला ले जाने के लिए एकल (सिंगल) रेल लाइन है। एक समय में एक तरफ से ही गाड़ी को निकाला जाता है, मगर एक लाइन पर दोनों ओर से गाड़ियां आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे